NCC’C’*सर्टिफिकेट प्राप्त कर छात्रों के खिल उठे चेहरे-
1 min read
रफ़्तार इंडिया न्यूज-महराजगंज-
12/06/2025-Thu-
रिपोर्ट-जर्न.गुरुचरण प्रजापति-महराजगंज-
पनियरा(महराजगंज-)
NCC’C’सर्टिफिकेट प्राप्त कर छात्रों के खिल उठे चेहरे-
रामरतन महाविद्यालय रामपुर,मंसूरगंज-महराजगंज में NCC (राष्ट्रीय कैडेट कोर)का’सी’सर्टिफिकेट युवाओं के लिए न केवल गौरव का प्रतीक होता है बल्कि यह उनके भविष्य को नई दिशा भी देता है हाल ही में जब कॉलेज के छात्रों को NCC का’सी’सर्टिफिकेट प्रदान किया गया तो उनके चेहरे पर गर्व उत्साह की झलक साफ दिखाई दी।
इस उपलब्धि के पीछे छात्रों की लम्बी मेहनत,अनुशासन और समर्पण छिपा होता है।
जिसे प्राप्त करने के लिए छात्र तीन वर्षों तक कठिन प्रशिक्षण और विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों में भाग लेते है यह प्रमाण-पत्र देश रक्षा के सेवाओं में विशेष प्राथमिकता दिलाने के साथ- साथ कई सरकारी नौकरी में लाभ प्रदान करता है।
इसी क्रम में कॉलेज के प्राचार्य डॉ नागेश्वर सिंह द्वारा छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह केवल एक प्रमाण-पत्र नहीं बल्कि उनके साहस अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का प्रमाण है इसी महाविद्यालय के पांच छात्राओं को 1-विष्णुकांत, सुनील जायसवाल,विनोद निषाद(आर्मी)नेहा,शत्रुघ्न उo प्रo पुलिस में सलेक्शन प्राप्त होने पर कॉलेज के प्रबन्धक रामचन्द्र यादव द्वारा इन छात्रों को साल व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना किए।
इस कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट शत्रुघ्न कुमार,संजन कुमार,डॉ कमलेश कुमार,डॉ राजेश यादव,भूपेन्द्र यादव,राजेश यादव बीर सिंह,यदुनंदन यादव,रविप्रताप नागवंशी,वेद प्रकाश,अनूप कुमार गुप्ता,उमेश,शत्रुघन कुमार,प्रदीप कुमार,किरन शर्मा, रितिका यादव,सुभाष कुमार,कन्हैया सहानी,प्रदीप तिवारी, विवेक सिंह ललिता चौरसिया आदि लोग उपस्थित रहे।
रफ़्तार इंडिया न्यूज़-महराजगंज-