नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9695646163 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें.
December 16, 2025

Raftaar India news

No.1 news portal of India

राजकीय ऑप्टोमेट्रिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की प्रदेश स्तरीय बैठक संपन्न

1 min read

रफ़्तार इंडिया न्यूज़-महराजगंज-
रिपोर्ट-जर्न.गुरूचरण प्रजापति-महराजगंज.

राजकीय ऑप्टोमेट्रिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की प्रदेश स्तरीय बैठक संपन्न।

14 जुलाई 2025,सोमवार।
स्थान:विज्ञान भवन,बलरामपुर चिकित्सालय,लखनऊ।

राजकीय ऑप्टोमेट्रिस्ट एसोसिएशन,उत्तर प्रदेश(शासन द्वारा मान्यता प्राप्त)की प्रदेश कार्यकारिणी एवं नवनिर्वाचित जनपदाधिकारियों की बैठक दिनांक 13 जुलाई 2025 को लखनऊ स्थित बलरामपुर अस्पताल के विज्ञान भवन में सम्पन्न हुई।

बैठक की अध्यक्षता डॉ.लालजी प्रसाद निर्मल(सामाजिक न्याय समिति के पूर्व उपाध्यक्ष,उत्तर प्रदेश शासन) ने की। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ.एस.एन.अग्रवाल(प्रयागराज)और विशिष्ट अतिथि डॉ.एम.आर.यादव(जौनपुर)उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन अनवर होसैन(मुरादाबाद)और र.के.सिंह(मऊ)द्वारा किया गया।


बैठक की महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ एवं विस्तार।
बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नई नियुक्तियाँ की गईं।

वकाउल्लाह अंसारी(महराजगंज)को प्रदेश संयोजक बनाया गया।

डॉ.फैयाज अहमद(महाराजगंज)को प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।

मसऊद अहमद खान(गोरखपुर)को गोरखपुर मंडल प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में अन्य प्रमुख पदाधिकारी सामिल रहे।

रवींद्र यादव(प्रदेश अध्यक्ष)
अरुण यादव(कार्यकारी अध्यक्ष)
सर्वेश कुमार(बलरामपुर),संगीता सिंह
(बहराइच),तथा अन्य जनपदों के वरिष्ठ सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस बैठक का उद्देश्य संगठन को और अधिक सशक्त बनाना एवं जनपद स्तरीय कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक दिशा देना रहा। सभी सदस्यों ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और संगठन की एकजुटता के लिए प्रतिबद्धता जताई।
रफ़्तार इंडिया न्यूज़-महराजगंज-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2021 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:+91 8920664806