फर्जी मुकदमें,स्कूल बंदी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन-
1 min read
रफ़्तार इंडिया न्यूज़-महराजगंज-
रिपोर्ट-जर्न.गुरूचरण प्रजापति-महराजगंज-
14/जुलाई/2025
फर्जी मुकदमे और विद्यालय बंदी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन-
महराजगंज(फरेंदा),14 जुलाई:
आज सोमवार को फरेंदा की सड़कों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय एवं अन्य 10 लोगों पर फर्जी मुकदमा दर्ज करने और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 5000 विद्यालयों को बंद करने के विरोध में ज़बरदस्त प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और कांग्रेस नेता विरोध मार्च निकालते हुए तहसील मुख्यालय पहुंचे और उप जिलाधिकारी को महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में आयोजित इस पैदल मार्च में प्रदेश पूर्व महासचिव त्रिभुवन नारायण मिश्रा,पूर्व जिला अध्यक्ष झिनकू चौधरी,मीडिया चेयरमैन जयप्रकाश लाल समेत अनेक वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने राज्य सरकार पर लोकतांत्रिक मूल्यों के हनन और शिक्षा विरोधी नीति अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि फर्जी मुकदमों से विपक्ष की आवाज़ को दबाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी।
इस विरोध मार्च में वरिष्ठ नेता यंत्री प्रसाद मौर्य, जिला उपाध्यक्ष डॉ.रामनारायण चौरसिया,जिला प्रवक्ता हृदय नारायण पांडे,जिला महासचिव चंदन त्रिपाठी,हनुमान प्रसाद, दिग्विजय पटेल(फरेंदा विधानसभा सह प्रभारी),अमरमणि पासवान, अमर जायसवाल,रामप्रताप सिंह,राजेश मौर्य(पूर्व प्रत्याशी) सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी शामिल हुए।
ब्लॉक व नगर स्तर पर भी बड़ी भागीदारी देखने को मिली, जिसमें बृजमनगंज ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद हारुन,
धानी ब्लॉक अध्यक्ष आलोक कुमार यादव,मंडल अध्यक्ष दीपक सिंह,नगर अध्यक्ष रमेश श्रीवास्तव (फरेंदा),शिव श्रीवास्तव (बृजमनगंज),पारस चौरसिया,अशोक चौरसिया,दिनेश चौरसिया,दिनेश पासवान,मोहन मौर्य,मोछू निषाद,पिंटू भारती,सोमई यादव,बबलू शर्मा,रामराज पासवान,सुभाष शर्मा,ध्यानचंद साहनी,धर्म चौहान,बाबूराम मौर्य,बाबूराम लोधी,सुदामा प्रसाद आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने“जय कांग्रेस”,“विजय कांग्रेस”के नारे लगाकर अपना आक्रोश प्रकट किया और संघर्ष को जारी रखने का संकल्प लिया।
विजय सिंह एडवोकेट
अध्यक्ष-
जिला कांग्रेस कमेटी,महराजगंज
रफ़्तार इंडिया न्यूज-महराजगंज-