कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन,तहसील परिसर में गूंजे जनसमस्याओं के स्वर
1 min read
रफ़्तार इंडिया न्यूज़-महराजगंज-
रिपोर्ट-जर्न.गुरूचरण प्रजापति-महराजगंज-
23जुलाई-2025-बुधवार-
कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन,तहसील परिसर में गूंजे जनसमस्याओं के स्वर-
नौतनवा(महराजगंज),प्रतिनिधि-
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अजय राय के आह्वान पर आज कांग्रेस पार्टी द्वारा नौतनवा तहसील में एक विशाल व उग्र प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने किया। यह प्रदर्शन खाद न मिलने,5000 विद्यालयों के बंद होने तथा तहसील एवं उपनिबंधक कार्यालयों में फैले भ्रष्टाचार के विरोध में किया गया।
प्रदर्शनकारी तहसील परिसर पहुंचकर सभा में तब्दील हो गए, जिसमें जनसमस्याओं पर खुलकर विचार रखे गए।
सभा को जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट के अतिरिक्त पूर्व ब्लॉक प्रमुख अबरार इराकी,पूर्व जिलाध्यक्ष झिनकू चौधरी,पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सदामोहन उपाध्याय,मीडिया चेयरमैन जयप्रकाश लाल,जिला उपाध्यक्ष गंगाजल चौरसिया,नूर आलम,राजन शुक्ला,डॉ.रामनारायण चौरसिया,जिला पंचायत सदस्य सुरेश साहनी एवं अनवर अली,जिला महासचिव चंदन तिवारी,दिग्विजय पटेल,कुंज बिहारी निषाद,ब्लॉक अध्यक्ष नौतनवा उमेश साहनी,ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मीपुर हरिराम मौर्य, अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष नेहाल अहमद इराकी, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनीत सिंह,महासचिव राकेश त्रिपाठी,जिलासचिव रामप्रताप सिंह,राजन कुमार प्रजापति, इसरार,छोटन प्रसाद गुप्ता,लालू यादव,नगर अध्यक्ष नौतनवा अनिरुद्ध यादव आदि ने संबोधित किया।
प्रदर्शन में मुख्य रूप से पूर्व प्रधान निजाम,ग्राम प्रधान संतोष यादव,मोहम्मद वहाब,विशंभर चौधरी,केशव गुप्ता,रतन कुमार प्रजापति,महेन्द्र यादव,श्रवण कुमार,बबलू तिवारी,मनोज गौतम,पिंटू श्रीवास्तव,मोहम्मद अरशद,मुन्ना अंसारी,अकरम, रफ़ीउल्ला,बबलू शर्मा,जमील अहमद,मोछू निषाद,सहित सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शनकारी शामिल रहे।
सभा के अंत में उप जिलाधिकारी नौतनवा स्वयं प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे और कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट से मांग पत्र लेकर समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
रफ़्तार इंडिया न्यूज़-महराजगंज-