गोरखपुर न.निगम को स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 में देशभर में चौथा स्थान-
1 min read
रफ़्तार इंडिया न्यूज़-गोरखपुर-
रिपोर्ट-जर्न.गुरूचरण प्रजापति-गोरखपुर-
मो.9695646163-
21जुलाई-2025-सोमवार-
गोरखपुर नगर निगम को स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 में देशभर में चौथा स्थान-
महापौर,नगर आयुक्त व अपर नगर आयुक्त को दिल्ली में किया गया सम्मानित
गोरखपुर।
गोरखपुर नगर निगम ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए देशभर में चौथा स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि के लिए केंद्र सरकार द्वारा महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव,नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल तथा अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा को दिल्ली में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया।
सम्मान प्राप्त करने के पश्चात जैसे ही प्रतिनिधिमंडल गोरखपुर पहुँचा,नगर निगम के अधिकारियों,कर्मचारियों एवं शहरवासियों ने उनका बुके भेंट कर जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया।
गौरव की इस घड़ी में शहरभर से बधाइयों का तांता लग गया-
स्वच्छता अभियान में अहम योगदान देने वाले स्वच्छता चैंपियन आदिल अमीन,अखिल भारतीय पसमांदा मुस्लिम मंच के प्रदेश मंत्री मोहम्मद वाजिक शिबू,तथा महानगर महिला मोर्चा की मंत्री एडवोकेट पूजा गुप्ता ने महापौर व अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि:
“यह सफलता समस्त गोरखपुरवासियों की संयुक्त मेहनत का परिणाम है,विशेष रूप से महापौर डॉ.मंगलेश श्रीवास्तव,नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल और अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा का समर्पण व नेतृत्व प्रशंसनीय है।”
सभी गणमान्यजनों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी विशेष धन्यवाद प्रकट किया कि उनके नेतृत्व में गोरखपुर ने स्वच्छता के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया।
रफ़्तार इंडिया न्यूज़-गोरखपुर-