तिरंगा यात्रा में उमड़ा देशभक्ति का जोश
1 min read
रफ़्तार इंडिया न्यूज-महराजगंज-
*रिपोर्ट-रिपोर्ट-जर्न गुरूचरण प्रजापति-महराजगंज-*
14अगस्त2025 बृहस्पतिवार-
तिरंगा यात्रा में उमड़ा देशभक्ति का जोश-
आर.वाई.एस.डी.पब्लिक स्कूल मुजुरी में स्वतंत्रता दिवस पर भव्य आयोजन
मुजुरी। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आर.वाई.एस.डी. पब्लिक स्कूल मुजुरी में गुरुवार को तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय के प्रधानाचार्य अखिलेश सरोज एवं प्रबंधक रामसिकिल ने किया।
यात्रा में विद्यालय के छात्र-छात्राएं हाथों में तिरंगा लिए उत्साह और जोश के साथ शामिल हुए। मार्ग में बच्चों ने”भारत माता की जय”,”वंदे मातरम” जैसे देशभक्ति के नारे लगाकर माहौल को देशप्रेम के रंग में रंग दिया।
तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, देश की एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करना था। कार्यक्रम में मुजुरी चौकी इंचार्ज मनोज यादव,आशुतोष, अरविन्द सरोज,अनोखेलाल,अजित कुमार,मिथिलेश मिश्रा, सुनिल दुबे,अभिषेक नारायन,ओमप्रकाश,शुभम सिंह,प्रिंस वर्मा,कंचन पाण्डेय,हर्षिता सिंह,संजू,निभा समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और स्थानीय लोग शामिल हुए।
प्रधानाचार्य अखिलेश सरोज ने कहा कि”तिरंगा हमारे देश की आन-बान और शान का प्रतीक है,इसका सम्मान करना हर भारतीय का कर्तव्य है।”वहीं,प्रबंधक रामसिकिल ने युवाओं से देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
यात्रा का समापन देशभक्ति गीतों के साथ हुआ,जिससे कार्यक्रम का वातावरण भावुक और प्रेरणादायक बन गया। यह आयोजन स्थानीय लोगों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन गया,जिसमें सभी ने देशभक्ति के रंग में खुद को सराबोर किया।
रफ़्तार इंडिया न्यूज़-महराजगंज-