नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9695646163 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें.
September 11, 2026

Raftaar India news

No.1 news portal of India

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर निकाली गई जागरूकता रैली

1 min read

रफ़्तार इंडिया न्यूज महराजगंज
जर्नलिस्ट्स गुरुचरण प्रजापति महराजगंज-
10/09/26 Thu
राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर निकली जागरूकता रैली, लोगों को किया जागरूक।

महराजगंज।
आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय जनपद महराजगंज के तत्वावधान में बुधवार को जागरूकता रैली का सफल आयोजन किया गया।

पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार,
दिनांक 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार एवं आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से यह रैली निकाली गई। रैली अधिवक्ताओं,न्यायिक कर्मचारियों, विधि के छात्रों तथा यातायात पुलिस के संयुक्त सहयोग से सकुशल संपन्न कराई गई।

रैली का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से मुकदमों के त्वरित,सुलभ और आपसी सहमति से निस्तारण के प्रति जागरूक करना रहा। रैली के दौरान उपस्थित अधिकारियों व सदस्यों द्वारा लोगों को लोक अदालत में अपने लंबित एवं सुलह योग्य मामलों का निस्तारण कराने हेतु प्रेरित किया गया।

यातायात पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन की देखरेख में रैली का मार्ग संचालन सुचारू रूप से कराया गया, जिससे आमजन तक लोक अदालत के लाभों का संदेश प्रभावी ढंग से पहुंचा।
रफ़्तार इंडिया न्यूज महराजगंज।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2021 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:+91 8920664806