सोशल मीडिया पर आरडीएक्स मिलने की अफवाह फैलाना महंगा पड़ा-
1 min read
रफ़्तार इंडिया न्यूज़-महराजगंज-
रिपोर्ट-जर्न.गुरूचरण प्रजपति-महराजगंज-
12/अक्टूबर2025-रविवार-
सोशल मीडिया पर आरडीएक्स मिलने की अफवाह फैलाना महंगा पड़ा-
सात नामजद व कई अज्ञात पर मुकदमा दर्ज-

पनियरा (महराजगंज)-
सोशल मीडिया पर आरडीएक्स मिलने की अफवाह फैलाने वाले एक पुराने वीडियो को वायरल करने के मामले में पनियरा पुलिस ने सात नामजद और कई अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस जांच में यह वीडियो वर्ष 2021 की एक ट्रक दुर्घटना का निकला,जिसे कुछ लोगों ने वर्तमान घटना बताकर भ्रामक तरीके से सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया था।



मुजुरी चौकी प्रभारी मनोज कुमार यादव ने थानाध्यक्ष को दी गई तहरीर में बताया कि 10 अक्टूबर 2025 को क्षेत्र भ्रमण के दौरान उन्हें इस वायरल वीडियो की जानकारी मिली। वीडियो में दावा किया जा रहा था कि मुजुरी चौराहे पर आरडीएक्स से भरा ट्रक पकड़ा गया है।
जांच में सामने आया कि यह वीडियो चार वर्ष पुरानी घटना का है,जब एक ट्रक दुर्घटना के बाद भाग रहा था और स्थानीय पुलिस ने उसे रोका था। उस समय किसी प्रकार का विस्फोटक पदार्थ बरामद नहीं हुआ था।
पुलिस जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि इस पुराने वीडियो को सोशल मीडिया पर विपिन सिंह(फुलवरिया),मोहम्मद अख्तर (पकड़ी विशुनपुर),श्यामसुंदर गौड़(कोदईला),अमित अग्रहरि (शास्त्रीनगर,नौतनवां),हरि गुप्ता (कुआंचाप),बिट्ठ विश्वकर्मा (नटुआ) और अर्जेय वर्मा(पता अज्ञात)सहित कई अन्य अज्ञात व्यक्तियों ने अपने खातों से शेयर किया था।
इन पोस्टों के कारण क्षेत्र में भ्रामक माहौल और अफवाहों का दौर शुरू हो गया। लोगों में असमंजस और भय का वातावरण बन गया था।
थानाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने बताया कि मुजुरी चौकी प्रभारी की तहरीर पर सात नामजद और कई अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
उन्होंने चेतावनी दी कि सोशल मीडिया पर झूठी और भ्रामक खबरें फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी,ताकि भविष्य में कोई भी ऐसी अफवाह फैलाने का दुस्साहस न कर सके।
रफ़्तार इंडिया न्यूज़-महराजगंज-

