नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9695646163 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें.
October 23, 2025

Raftaar India news

No.1 news portal of India

महिलाओं को कानूनी अधिकारों और सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

1 min read

रफ़्तार इंडिया न्यूज़-महराजगंज-
रिपोर्ट-जर्न.गुरूचरण प्रजापति/महराजगंज-
12अक्टूबर-25 रविवार-

ग्राम महदेईया में बहू सम्मेलन आयोजित-

महिलाओं को कानूनी अधिकारों और सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक-

भिटौली(महराजगंज)ब्यूरो/संवाददाता
थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम महदेईया में रविवार को मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत स्थानीय महिला पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा”बहू सम्मेलन” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आशा बहुएं और ग्राम की महिलाएं उपस्थित रहीं।



कार्यक्रम के दौरान महिला पुलिस कर्मियों ने उपस्थित महिलाओं को दहेज प्रथा,घरेलू हिंसा,यौन उत्पीड़न,अपहरण जैसे अपराधों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही इन अपराधों से बचाव,कानूनी अधिकारों की जानकारी तथा निपटने के उपायों के बारे में भी बताया गया।

सम्मेलन में महिलाओं को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं,हेल्पलाइन नंबरों और सहायता सेवाओं की जानकारी दी गई। मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और सुरक्षित समाज के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

पुलिस टीम ने उपस्थित महिलाओं की समस्याएं भी सुनीं और उनके निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर स्थानीय महिला पुलिस अधिकारी/कर्मचारी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि और आशा बहुएं मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2021 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:+91 8920664806