सांसद ग्रामीण खेल प्रतिस्पर्धा-2025 का शुभारंभ, ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा मंच
1 min read
रफ़्तार इंडिया न्यूज-महराजगंज-
रिपोर्ट-जर्न.गुरूचरण प्रजपति-महराजगंज-
25अक्टूबर25-शनिवार-
सांसद ग्रामीण खेल प्रतिस्पर्धा-2025 का शुभारंभ, ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा मंच-
रामपुर मंसूरगंज (महराजगंज)।
सांसद ग्रामीण खेल प्रतिस्पर्धा-2025 के ब्लॉक स्तरीय आयोजन का शुभारंभ राम रतन पी.जी.कॉलेज,रामपुर मंसूरगंज में बड़े उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पनियरा विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया।


मुख्य अतिथि ज्ञानेन्द्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि सांसद ग्रामीण खेल प्रतिस्पर्धा का उद्देश्य गांव-गांव में छिपी खेल प्रतिभाओं को पहचान देना है। खेल से जहां शारीरिक व मानसिक विकास होता है,वहीं अब सरकारी नौकरियों में भी खिलाड़ियों को विशेष अवसर प्रदान किए जा रहे हैं।



कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पनियरा ब्लॉक प्रमुख वेदप्रकाश शुक्ला,नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश जायसवाल, भाजपा युवा नेता व सांसद खेल स्पर्धा संयोजक प्रेमशंकर सिंह उर्फ निर्भय सिंह,जिला महामंत्री राजेश यादव उर्फ बबलू,जिला उपभोक्ता भंडार अध्यक्ष अंगद गुप्ता,मंडल अध्यक्ष भाजपा देवेंद्र गिरी,मंडल अध्यक्ष मुजुरी उमेश प्रजापति, उपाध्यक्ष अरविंद पासवान,प्रधानाचार्य विकेंद्र सिंह,प्रबंधक रामचंद्र यादव,तथा प्राचार्य नागेश्वर सिंह सहित कई गणमान्य जन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर राम रतन पी.जी.कॉलेज व दल सिंगार इंटर कॉलेज के समस्त स्टाफ ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में परिषदीय विद्यालयों के खेल शिक्षकों में सुनील वर्मा,अग्निदेव,श्याम मोहन,विवेक गुप्ता,मनीष यादव,ध्रुप वर्मा,शिवेंद्र,वरेश कुमार,फुलचंद यादव,रामभवन और विवेक कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे।
खेल प्रतिस्पर्धा के दौरान खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल देखा गया। ग्रामीण क्षेत्रों से आए प्रतिभागियों ने विभिन्न खेलों में अपना कौशल प्रदर्शित किया।
रफ़्तार इंडिया न्यूज़-महराजगंज-
