संसद ग्रामीण खेल स्पर्धा का दूसरा चरण 25 से शुरू
1 min read रफ़्तार इंडिया न्यूज-महराजगंज-
रिपोर्ट-जर्न.गुरूचरण प्रजापति-महराजगंज-
24/अक्टूबर25Fri
संसद ग्रामीण खेल स्पर्धा का दूसरा चरण 25 से शुरू-
25 अक्टूबर,महाराजगंज। जनपद में चल रही संसद ग्रामीण खेल स्पर्धा का दूसरा चरण आज 25 अक्टूबर से बालक/पुरुष वर्ग के खेलों के साथ शुरू हो गया। वहीं, बालिका/महिला वर्ग की प्रतियोगिताएं कल 26 अक्टूबर को होंगी।
स्पर्धाएं जनपद के 10 खेल मैदानों पर प्रातः 9:30 बजे से आयोजित की जाएंगी।
यहां होंगे मुकाबले-



ओलंपिक संघ महाराजगंज के अध्यक्ष एवं संसद खेल समन्वयक विंध्यवासिनी सिंह ने बताया कि विभिन्न ब्लॉकों में खेल आयोजन इस प्रकार होंगे —
धानी ब्लॉक-निर्मल नारायण इंटर कॉलेज दुबौलिया लेहरा के पास एवं ब्राइट वे स्कूल मैदान धानी।
लक्ष्मीपुर ब्लॉक-सरदार पटेल इंटर कॉलेज सोंधी या रामहर्ष लघु माध्यमिक विद्यालय मुड़ीली।
निचलौल ब्लॉक-तुर्कहिया माधोनगर स्टेडियम या दामोदरी पोखरी मैदान निचलौल।
पनियरा ब्लॉक-पनियरा इंटर कॉलेज पनियरा या रामरतन पीजी कॉलेज,रामपुर पट्टे चौराहा मंसूरगंज।
मिठौरा ब्लॉक-निर्मला देवी इंटर कॉलेज मिठौरा या महंत अवैद्यनाथ मिनी स्टेडियम चौक।
सुबह 9:30 बजे तक पहुंचें खिलाड़ी-
विंध्यवासिनी सिंह ने बताया कि जिन खिलाड़ियों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है या जो किसी कारणवश पंजीकरण नहीं करा सके हैं,वे भी कल प्रातः 9:30 बजे अपने नजदीकी खेल मैदान पर पहुंचकर खेल में शामिल हो सकते हैं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि खेल प्रारंभ होने के बाद विलंब से आने वाले खिलाड़ियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
रफ़्तार इंडिया न्यूज-महराजगंज-

