नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9695646163 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें.
October 29, 2025

Raftaar India news

No.1 news portal of India

किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु किसान चौपाल का आयोजन

1 min read

रफ़्तार इंडिया न्यूज-महराजगंज-
रिपोर्ट-जर्न.गुरूचरण प्रजापति-महराजगंज-
29अक्तूबर25-बुधवार-
किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु किसान चौपाल का आयोजन-

पनियरा-(महराजगंज)
भारतीय किसान यूनियन(टिकैत गुट) की जनपद इकाई महराजगंज द्वारा किसानों की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर एक किसान चौपाल का आयोजन दिनांक 31 अक्टूबर 2025 शुक्रवार को किया जा रहा है। यह चौपाल ग्राम–तेन्दुअहिया,पोखरी टोला व छावनी टोला के मध्य में चौपाल का आयोजन किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में क्षेत्र के कई किसान तथा स्थानीय नागरिक उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रामअशीष,जिला अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन,महराजगंज के नेतृत्व में किया जाना सुनिश्चित है।
इस अवसर पर किसानों की सिंचाई,सड़क,बिजली,खाद,पट्टे की जमीन पर किसानों का कब्ज़ा बीज,एवं मुआवज़ा जैसी जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

राष्ट्रीय नेतृत्वकर्ता-
राकेश टिकैत,राष्ट्रीय प्रवक्ता ने बताया कि इस चौपाल का उद्देश्य किसानों की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाना और स्थानीय स्तर पर समाधान निकालना है।
वहीं भाकियू जिलाध्यक्ष ने बताया कि किसान चौपाल में खंड विकास अधिकारी व अन्य जिम्मेदार अधिकारी गण मौजूद रहेंगे।
इस संदर्भ में ब्लॉक संगठन मंत्री मुराली प्रसाद ने थानाध्यक्ष पनियरा एवं खंड विकास अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारियों को सूचित किया है कि उक्त कार्यक्रम में उपस्थित होकर किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु उपस्थित रहेंगे।
इस सम्बंध में जिलाध्यक्ष ने बताया कि ब्लॉक व जिले के जिम्मेदार अधिकारी को पत्रक सौंप दिया गया है।
संपर्क सूत्र:
9170103200
जनपद–महराजगंज(उ.प्र.)

रफ़्तार इंडिया न्यूज-गोरखपुर-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2021 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:+91 8920664806