नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9695646163 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें.
October 31, 2025

Raftaar India news

No.1 news portal of India

राष्ट्रीय एकता दिवस पर लौह पुरुष को नमन,निकली एकता की पदयात्रा

1 min read

रफ़्तार इंडिया न्यूज़-महराजगंज-
रिपोर्ट-जर्न.गुरूचरण प्रजापति-महराजगंज-
31/अक्तूबर25-Fri-
राष्ट्रीय एकता दिवस पर लौह पुरुष को नमन,निकली एकता की पदयात्रा

महराजगंज,31 अक्तूबर।
राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिले में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला कलेक्ट्रेट मुख्यालय परिसर में स्थित उनकी प्रतिमा पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी,सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया,पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह,फरेन्दा विधायक विरेन्द्र चौधरी,जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा,पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा और भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इसके बाद सदर ब्लाक परिसर से जिला स्तरीय यूनिटी मार्च (पदयात्रा)का आयोजन किया गया। पदयात्रा से पूर्व वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपने अदम्य साहस और दृढ़ संकल्प से देश को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया। उनके प्रयासों से ही आज भारत अखंड और एक राष्ट्र के रूप में खड़ा है। मंत्री ने उपस्थित जनसमूह को राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ भी दिलाई।

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने युवाओं से सरदार पटेल के जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि देशभक्ति,अनुशासन और सामूहिकता की भावना को मजबूत करना हर युवा का कर्तव्य है। उन्होंने बताया कि आगामी जिला महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय कर ली गई है।

कार्यक्रम के बाद वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने यूनिटी मार्च को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह पदयात्रा शहर की मुख्य सड़कों से होते हुए पी.जी.कॉलेज प्रांगण स्थित जिला महोत्सव स्थल तक पहुंची। पदयात्रा में मंत्री, विधायकगण,जिलाधिकारी,पुलिस अधीक्षक,सीडीओ, एडीएम, भाजपा पदाधिकारी,पुलिस जवान,एनसीसी कैडेट्स और आमजन बड़ी संख्या में शामिल हुए।

पदयात्रा के उपरांत वित्त राज्य मंत्री,विधायकगण,जिलाधिकारी और भाजपा पदाधिकारियों ने सक्सेना चौक स्थित प्रोफेसर सिब्बन लाल सक्सेना की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।

रफ़्तार इंडिया न्यूज़-महराजगंज-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2021 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:+91 8920664806