पनियरा में वृक्षारोपण महायज्ञ में पर्यावरण संरक्षण का संदेश-
1 min read
रफ़्तार इंडिया न्यूज महराजगंज
जर्नलिस्ट्स गुरुचरण प्रजापति महराजगंज-
06/07-26 मन
वृक्षारोपण महायज्ञ में पर्यावरण संरक्षण का संदेश,बड़ी संख्या में लगाए गए आम के पौधे-
पनियरा (महराजगंज)। राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज पनियरा परिसर में सोमवार को वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 एवं वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा अधिक से अधिक पौधारोपण के लिए प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम की थीम“एक पेड़ मां के नाम,पेड़ लगाओ–पेड़ बचाओ” रखी गई। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी नियमित देखभाल भी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के लिए अमूल्य धरोहर हैं और इनके संरक्षण से ही आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित रह सकता है।



वन महोत्सव के दौरान आम के पौधों का रोपण किया गया तथा विद्यालय के छात्र-छात्राओं को पौधे वितरित कर पौधारोपण के महत्व की जानकारी दी गई। प्रभागीय वनाधिकारी गोरखपुर शुभम सिंह ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी उपाय है। पौधे पर्यावरण को शुद्ध करने के साथ-साथ प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में भाजपा के जनप्रतिनिधि ब्लॉक प्रमुख वेदप्रकाश शुक्ला,नगर पंचायत पनियरा के चेयरमैन उमेश जायसवाल,जिलामंत्री बबलू यादव,मंडल अध्यक्ष उमेश प्रजापति,अरविंद पासवान,ब्रह्मानंद धारिया सहित,वन विभाग के अधिकारी,शिक्षक,छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। अंत में सभी ने लगाए गए पौधों की सुरक्षा एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया।
रफ़्तार इंडिया न्यूज महराजगंज
