तेन्दुअहिया में किसानों का धरना 28वें दिन भी जारी,सुरक्षा और कार्रवाई की मांग
1 min read
रफ़्तार इंडिया न्यूज महराजगंज-
जर्नलिस्ट्स गुरुचरण प्रजापति महराजगंज-
08/07/26-Wed
भारतीय किसान यूनियन का धरना 28वें दिन भी जारी,सुरक्षा और कार्रवाई की मांग-
“साहब जो खेत सींचे,वह आज सड़क सीच रहा है,
कुर्सी गरम है,किसान अधिकारियों से त्रस्त है”
जय जवान जय किसान के नारों से गुजरा 28दिन—-

पनियरा/महराजगंज। तहसील सदर क्षेत्र के ग्राम तेन्दुअहिया में पट्टाधारक किसानों का अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को 26वें दिन भी जारी रहा। भारतीय किसान यूनियन ने जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर धरनारत किसानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा भूमि विवाद से जुड़े मामलों में शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।


J7gv
भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष रामअशीष ने प्रशासन को भेजे पत्र में बताया कि किसान 11 जून 2026 से अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से धरने पर बैठे हैं। उनका आरोप है कि जिस भूमि विवाद को लेकर किसान आंदोलन कर रहे हैं,उससे जुड़े कुछ लोगों द्वारा बाहरी तत्वों की मदद से धरना स्थल पर माहौल खराब करने और किसानों को जबरन हटाने की योजना बनाई जा रही है। संगठन ने प्रशासन से धरना स्थल की सुरक्षा बढ़ाने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।
भाकियू ने एक अन्य पत्र के माध्यम से जिलाधिकारी को अवगत कराया कि 22 जून को संगठन की ओर से किसानों की मांगों के समर्थन में ज्ञापन सौंपा गया था। संगठन का कहना है कि प्रशासन द्वारा कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। साथ ही किसी जांच अधिकारी द्वारा संगठन या किसानों से संपर्क भी नहीं किया गया।
संगठन ने प्रशासन से पूर्व में सौंपे गए ज्ञापन पर की गई कार्रवाई की जानकारी सार्वजनिक करने तथा किसानों की मांगों के संबंध में शीघ्र निर्णय लेने की मांग की है। किसानों का कहना है कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होगा,तब तक धरना जारी रहेगा।
रफ़्तार इंडिया न्यूज महराजगंज
