शराब पिलाकर लिखवा ली जमीन,भूख से बिलख रहे मासूम
1 min read
रफ्तार इंडिया न्यूज महराजगंज-
जर्नलिस्ट्स गुरुचरण प्रजापति महराजगंज-
08/07/26Wed
शराब पिलाकर लिखवा ली जमीन,भूख से बिलख रहे मासूम-
_महराजगंज(जंगल दुधई उर्फ़ चेहरी)रजिस्ट्री दफ्तर के बाबुओं पर मिलीभगत का आरोप,पीड़ित महिला ने डीएम-एसपी से लगाई गुहार–
महराजगंज।
भू-माफियाओं की दरिंदगी की हद देखिए। पहले शराब और नशे में धुत किया,फिर रजिस्ट्री दफ्तर के बाबुओं की मिलीभगत से अंगूठा लगवाकर 5 डिसमिल जमीन हड़प ली। अब धमकी दे रहे हैं कि”बची हुई जमीन भी छीन लेंगे”।नतीजा-दो मासूम बच्चे भूख से बिलख रहे हैं और असहाय मां न्याय के लिए डीएम-एसपी के दरवाजे पर फरियाद लेकर पहुंची है।



यह दर्दनाक मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा _जंगल दूधई उर्फ चेहरी-का है। पीड़ित महिला “उर्मिला देवी”ने बुधवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपकर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
नशे में धुत कर की रजिस्ट्री-पीड़िता उर्मिला
उर्मिला देवी ने बताया कि 30 जून को गांव के ही रामकरन,रामवृक्ष और रामनगीना यादव निवासी पकड़ी नोनिया ने उनके पति “सूर्यमन” को खूब शराब और नशीला पदार्थ पिला दिया। जब पति को कुछ होश नहीं रहा तो तीनों उसे छल से महराजगंज स्थित निबंधन कार्यालय ले गए।
आरोप है कि वहां “बाबू,मुंशी,वकील और गवाहों की मिलीभगत” से बिना एक रुपये दिए खसरा संख्या 813 रकबा 0.2510 हेक्टेयर में से 5 डिसमिल जमीन की रजिस्ट्री “रामकरन” के नाम करा दी गई।
जब उर्मिला को धोखे की भनक लगी तो 1 जुलाई की शाम वह रामकरन के घर पहुंची। वहां रामरतन और रामनगीना भी थे। पूछताछ करने पर दबंग भड़क गए। गाली-गलौज के साथ धमकी दी-_”तुम्हें जहां जाना है जाओ,हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ेगा। तुम्हारे पति के नाम जो बची जमीन है उसे भी ऐसे ही लिखवा लेंगे।”
भूख से तड़प रहे उर्मिल देवी के दो मासूम बच्चे-
जमीन छिनते ही घर का चूल्हा बुझ गया। उर्मिला के दो छोटे बच्चे हैं। रोजी-रोटी का एकमात्र सहारा वही जमीन थी। अब परिवार भुखमरी के कगार पर है। बिलखती मां का कहना है- _”साहब,मेरे बच्चों को बचाइए। भू-माफिया हमें उजाड़ देंगे।”_
पीड़िता ने रजिस्ट्री दफ्तर के कर्मियों की संलिप्तता की जांच कर एफआईआर दर्ज कराने और जमीन वापस दिलाने की गुहार लगाई है।
अब सवाल ये है कि क्या प्रशासन इस संगठित भू-माफिया गिरोह और रजिस्ट्री तंत्र की मिलीभगत पर शिकंजा कस पाएगा? या एक और गरीब परिवार सड़क पर आ जाएगा
रफ्तार इंडिया न्यूज महराजगंज
