महराजगंज एसपी ने 6 पुलिस कर्मियों को किया निलंबित
1 min read
रफ्तार इंडिया न्यूज महराजगंज
जर्नलिस्ट्स गुरुचरण प्रजापति महराजगंज-
06सितंबर 26 sun
वायरल वीडियो पर एसपी की कार्रवाई,जांच में प्रथम दृष्टया लापरवाही मिलने पर निलंबन
महराजगंज। नौतनवा थाना क्षेत्र के अड्डा बाजार पुलिस चौकी से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने सख्त कार्रवाई की है। मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए उन्होंने क्षेत्राधिकारी निचलौल को जांच के निर्देश दिए। जांच में प्रथम दृष्टया अनुशासनहीनता और पदीय दायित्वों के प्रति लापरवाही सामने आने पर चौकी प्रभारी समेत छह पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

निलंबित पुलिसकर्मियों में उपनिरीक्षक अखिलेश यादव(चौकी प्रभारी अड्डा बाजार),उपनिरीक्षक विकास कुमार गौड़, कांस्टेबल प्रभार गौड़,कांस्टेबल अभिमन्यु खरवार,कांस्टेबल रामकृत यादव और कांस्टेबल प्रशांत कुमार शामिल हैं।
पुलिस अधीक्षक ने वायरल वीडियो को गंभीरता से लेते हुए पूरे प्रकरण की जांच कराई। जांच रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया अनुशासनहीनता एवं पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई। पुलिस विभाग की इस कार्रवाई से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है।
रफ़्तार इंडिया न्यूज महराजगंज।
