तेज़ रफ़्तार बाइक के टक्कर से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत
1 min read
रफ़्तार इंडिया न्यूज महराजगंज
जर्नलिस्ट्स गुरुचरण प्रजापति महराजगंज-
10/09/26Thu
तेज रफ्तार बाइक ने ली बुजुर्ग की जान,बिना लाइसेंस वाला चालक गिरफ्तार।
महराजगंज।
श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र में वाहन दुर्घटना में गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित चल रहे बाइक चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के अपराध रोकथाम अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, मोटरसाइकिल संख्या UP 56 BH 4378 के चालक सचिन ने तेज व लापरवाही से वाहन चलाते हुए सत्येन्द्र शर्मा के पिता नाथूलाल(52 वर्ष)को जोरदार ठोकर मार दी थी। हादसे में नाथूलाल की मौत हो गई थी। इस संबंध में थाना श्यामदेउरवां में मु0अ0सं0 234/2026 धारा 281/106(1)बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
विवेचना में सामने आया कि चालक सचिन के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था। पुलिस ने उसे सदोष मानव वध का दोषी पाते हुए मुकदमे में धारा 106(1) बीएनएस का विलोपन कर धारा 105 बीएनएस की बढ़ोत्तरी की। आज दिनांक 10.09.2026 को अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त-सचिन (26 वर्ष) पुत्र विजय प्रताप प्रसाद,निवासी-इमलीया,थाना भिटौली,जनपद महराजगंज।
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1.उपनिरीक्षक अंजनी कुमार,थाना श्यामदेउरवां
2.कांस्टेबल धीरज गिरि,थाना श्यामदेउरवां
