नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9695646163 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें.
April 28, 2024

Raftaar India news

No.1 news portal of India

नपा अध्यक्ष के भांजे को गोली मारने वाले अभियुक्त को पुलिस ने12घंटे में ही दबोचा-

1 min read

रफ्तार इंडिया न्यूज़-महराजगंज/
रिपोर्ट-गुरुचरण प्रजापति महराजगंज-
महराजगंज नपा अध्यक्ष व भाजपा नेता कृष्णगोपाल जायसवाल के भतीजे गौरव जायसवाल की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने 12 घंटे के अंदर ही हत्यारोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक़ आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पिस्टल बरामद कर ली गई है।


महराजगंज के चिउरहा वार्ड में शराब की दुकान के सामने सोमवार की रात नगरपालिका अध्यक्ष कृष्णगोपाल जायसवाल के भांजे 30 वर्षीय गौरव जायसवाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। प्रारम्भिक जांच में पता चला कि गौरव को बिरयानी की दुकान के अंदर पिस्टल से गोली मारी गई थी, लेकिन उसका शव दुकान के बाहर सड़क के किनारे खून से लथपथ मिला था। गौरव की एक आंख बाहर निकल गई थी।

गौरव पेशे से अधिवक्ता थे। पांच भाइयों में तीसरे नम्बर के गौरव की शादी नहीं हुई थी। इसके साथ ही साथ वह भाजपा के स्वच्छता अभियान के जिला संयोजक भी थे। पुलिस ने आसपास के कई सीसीटीवी के फुटेज खंगाले। इसमें एक संदिग्ध दिखा। रात में ही पुलिस ने उसके घर दबिश दी,लेकिन वह नहीं मिला। उसका दोनों मोबाइल नंबर भी स्वीच आफ मिला। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसपी ने पांच टीमों का गठन किया। डीएम सत्येन्द्र कुमार ने रात में ही पोस्टमार्टम कराने का आदेश जारी किया। सीएमओ ने डॉक्टर का पैनल नामित किया। रात करीब तीन बजे के बाद पोस्टमार्टम शुरू हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक गौरव को सामने से पिस्टल से गोली मारी गई थी।पिस्टल का बुलेट गौरव के जबड़े के अंदर फंसा था। साक्ष्य के तौर पर डॉक्टरों ने बुलेट को निकाला।

बुधवार की सुबह एक प्रत्यक्षदर्शी ने पुलिस को घटना का आंखों देखा हाल बताया। वह गोरखपुर में नौकरी करता है। घटना के समय स्थल पर मौजूद था। वारदात के बाद वह डर कर घर चला गया,लेकिन मंगलवार को उसने घटना की जानकारी देकर अहम सुराग दे दिया। पुलिस ने भी 12 घंटे के अंदर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

गौरव जायसवाल हत्याकांड में मृतक के पिता कैलाश जायसवाल की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर पिस्टल भी बरामद कर ली है। हत्यारोपित से पूछताछ की जा रही है।

प्रदीप गुप्ता-एसपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2021 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:+91 8920664806