गोरखपुर जोन के डीआईजी जे0 रविंद्र गौड़ श्यामदेउरवा थाने में पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा-
1 min read
रफ्तार इंडिया न्यूज़-महराजगंज-
ब्युरो रिपोर्ट-महराजगंज-सीएम योगी का फ़रमान-शुबे के आला अधिकारियों को दौड़ा कर सुरक्षा व्यवस्था की देख-रेख करने का जिम्मा-
महराजगंज जनपद में शनिवार को गोरखपुर जोन के डीआईजी जे0 रविंद्र गौड़ श्यामदेउरवा थाने में पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही अभिलेखों के रख रखाव के साथ ही हेल्प डेस्क की जांच की। उन्होंने थाना प्रभारी और अन्य पुलिस कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिये।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी एडीजी,आईजी, डीआईजी रैंक के अधिकारियों को जिलों और थानों का निरीक्षण करने का आदेश दे रखा है। शनिवार को गोरखपुर जोन के डीआईजी जे0 रविंद्र गौड़ ने अचानक श्यामदेउरवा थाने का निरीक्षण किया।उन्होंने अभिलेखों की जांच की। परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था से लेकर,मालखाना, बैरक,महिला हेल्प डेस्क,साइबर हेल्प डेस्क आदि का निरीक्षण किया।
डीआईजी ने पुलिस कर्मियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनी। महिला हेल्प डेस्क और साइबर हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया। महिला हेल्प डेस्क पर तैनात सिपाही से बात कर शिकायतों और उन पर की गई कार्रवाई की जानकारी ली-
इसके साथ ही थाने पर शांति समिति की बैठकें, त्योहारों पर कानून और शांति व्यवस्था के लिए की गई तैयारियों की भी जानकारी ली।
इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार गुप्ता,अतिरिक्त निरीक्षक ध्यान सिंह चौहान,मृत्युंजय उपाध्याय, लालचंद भारती,सुरेंद्र राम,संदीप यादव,सुनील कुमार वर्मा अनिल सिंह व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे-
रफ्तार इंडिया न्यूज़-स्यामदेउवा-महराजगंज-