लखनऊ मे आयोजित राज्यस्तरीय मेगा कंसर्ट के लिए चयनित हुई आस्था त्रिपाठी-
1 min read
रिपोर्ट-कृपा शंकर योगी-महराजगंज-
महराजगंज जिले का नाम रोशन कर रही लोक गायिका आस्था त्रिपाठी।
लखनऊ मे आयोजित राज्यस्तरीय मेगा कंसर्ट के लिए चयनित हुई आस्था त्रिपाठी-
महराजगंज-लखनऊ में 28 सितंबर को होने वाले राज्यस्तरीय मेगा कंसर्ट में महराजगंज जनपद की लोक गायिका आस्था त्रिपाठी का भी चयन हुआ है। आस्था त्रिपाठी 28 सितंबर को संत गाडगे ऑडिटोरियम में कलाकारों के साथ हिस्सा लेंगी एवम् अपनी प्रस्तुति देंगी। प्रदेश के कुल 75 कलाकारों की सामूहिक प्रस्तुति होगी जिसमें जनपद महराजगंज की निवासी लोक गायिका,मॉडल आस्था त्रिपाठी का भी चयन हुआ है। गोमती नगर लखनऊ में आयोजित राज्यस्तरीय मेगा कंसर्ट का आयोजन होगा इसमें लोक गायन,मॉडलिंग और शास्त्रीय संगीत में परंपरागत प्रदेश की 75 महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। बड़े ही हर्ष की बात है महराजगंज जनपद की लोकप्रिय लोक गायिका आस्था त्रिपाठी भी राज्यस्तरीय मेगा कंसर्ट के लिए नामित हुई है। महराजगंज जिले का नाम रोशन कर क्षेत्रवासियों का मान सम्मान भी बढ़ा रही है आस्था त्रिपाठी-
शहर के बिस्मिल नगर निवासी आस्था त्रिपाठी जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज की ग्रेजुएशन की छात्रा है। बातचीत के दौरान आस्था त्रिपाठी ने बताया कि वह पिछले 4 वर्षों से लोक गायन और मॉडलिंग को लेकर काफी मेहनत कर रही हैं इसमें उनके परिवार के सभी लोग काफी सपोर्ट भी करते हैं। आस्था त्रिपाठी ने बताया कि आगामी 28 सितंबर को गोमती नगर लखनऊ में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय कार्यक्रम के लिए सोसाइटी ने उन्हें आमंत्रण पत्र भेजा है। आस्था त्रिपाठी के राज्यस्तरीय मेगा कंसर्ट के लिए चयनित होने पर महराजगंज के क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाईयां दी हैं और कहा कि आस्था त्रिपाठी का चयन होना हम सभी के लिए बड़े गर्व की बात है। आस्था त्रिपाठी अपनी प्रतिभा से अपने जिले का नाम रोशन कर रही हैं। आस्था त्रिपाठी का चयन होने पर उनके परिवार के लोगो ने बधाई दी है।
रफ़्तार इंडिया न्यूज़-महराजगंज-