महराजगंज में स्वास्थ्य मेले का केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने फीता काट कर उद्घाटन किया-
1 min read![](https://i2.wp.com/www.raftaarindianews.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220918-WA0161.jpg?fit=1000%2C562&ssl=1)
रफ़्तार इंडिया न्यूज़-महराजगंज-
18-09-2022-(कृपा शंकर योगी)
महराजगंज-देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से भारतीय जनता पार्टी सेवा पखवाड़ा मना रही है इसी क्रम में आज भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉक्टर सूरज सिंह के अध्यक्षता में जिला संयुक्त चिकित्सालय महराजगंज में स्वास्थ्य मेले का केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने फीता काट कर उद्घाटन किया।
इस अवसर पर सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया,नगर पालिका अध्यक्ष कृष्णगोपाल जायसवाल,जिलाअध्यक्ष परदेशी रविदास,जिलापंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल,जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पटेल,अभिषेक मिश्रा,राघवेंद्र मिश्रा,अभिषेक श्रीवास्तव,धर्मवीर पटेल सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे.
रफ़्तार इंडिया न्यूज़-महराजगंज-