यूपी लेखपाल संघ का चुनाव बैठक11जनवरी को होगा-
1 min read
रफ़्तार इंडिया न्यूज़-महराजगंज-
कृपाशंकर योगी-महराजगंज-
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की जिला इकाई महराजगंज ने सदर तहसील में बैठक कर आगामी जिला इकाई चुनाव पर चर्चा की।
महराजगंज-लेखपाल संघ की जिला इकाई ने चुनाव को लेकर सदर तहसील में पदाधिकारियों ने की अहम बैठक। लेखपाल संघ के जिला अध्यक्ष गजेंद्र भारती ने लेखपाल संघ के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 11 जनवरी को नौतनवा में होगा जिला इकाई लेखपाल संघ का चुनाव। जिलाध्यक्ष गजेंद्र भारती ने कहा कि लेखपाल ही हैं राजस्व विभाग की रीढ़ की हड्डी-
11 जनवरी को नौतनवा में होने वाली जिला इकाई के चुनाव के लिए सभी लेखपाल संगठित हो जाए। इस दौरान सदर तहसील में उपस्थित जिला मंत्री श्री भगवान,जिला कोषाध्यक्ष सुनील कुमार यादव एवं चारों तहसील के तहसील अध्यक्ष व मंत्री गढ़ सहित तमाम पदाधिकारी रहे उपस्थित।
रफ़्तार इंडिया न्यूज़-महराजगंज-