सड़क सुरक्षा को लेकर छात्र/छात्राओं को दिलाया गया शपथ-
1 min read
राम कुमार इंटर कॉलेज पनियरा महाराजगंज में आज शुक्रवार को समस्त छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए प्रधानाचार्य के द्वारा शपथ ग्रहण कराया गया जिसमें पनियरा थाने के एस.आई.गुप्तेश्वर सिंह कांस्टेबल विकास कुमार तथा महिला कांस्टेबल पूजा तिवारी उपस्थित रही,अंत में कांस्टेबल पूजा तिवारी के द्वारा एंटी रोमियो के विषय में छात्राओं को विस्तृत जानकारी दी गई |
सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की शपथ ली-
जन-जागरूकता का यह पवित्र कार्य इस आशा के साथ पूर्ण हुआ कि अब सड़क हादसों को न्यूनतम किया जा सकेगा। यह शपथ लेने का आह्वान नई दुनिया और सहयोगी प्रकाशन दैनिक जागरण समूह ने सड़क सुरक्षा को लेकर चलाए जागरूकता अभियान के तहत किया था।
बिकेन्द्र सिंह-प्रधानाचार्य-
रफ्तार इंडिया न्यूज-पनियरा-महराजगंज,-