जरूरतमंदों को किया गया कंबल वितरण-
1 min read
रफ़्तार इंडिया न्यूज-महराजगंज-
रिपोर्ट-कृपाशंकर योगी महराजगंज-
जरूरतमंदों को किया गया कंबल वितरण-
चौक/महराजगंज-बुद्धवार को दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज चौक बाजार महराजगंज में गोरखनाथ मंदिर गोरखपुर से प्राप्त कंबल का वितरण जरूरतमंदो में किया गया। इस कार्यक्रम में गोरक्षपीठाधीश्वर महंत अवेद्यनाथ महाविद्यालय के प्राचार्य बसन्त नारायण सिंह तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ हरिन्द्र यादव ने जरूरतमंदों को कंबल वितरित कर एक पुनीत कार्य किया। उन दोनों संस्थाध्यक्षों ने कहा कि गोरखनाथ मंदिर सदैव समाज के जरूरतमंदों हेतु सेवाकार्य करता आया है। सेवा के ही कड़ी में यह कंबल वितरण कार्यक्रम किया जा रहा है। इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता जगदंबिका सिंह ने भी कंबल वितरण किया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ राकेश कुमार तिवारी द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यापक शेषनाथ,माता प्रसाद,तुलसी प्रसाद,डॉ पंकज गुप्त,विनोद कुमार,विमल, विनोद कुमार यादव,कृष्णानंद शुक्ल,सूर्य प्रकाश गुप्त, अखिलेश कुमार मिश्र,आशुतोष कुमार सहित विद्यालय के समस्त अध्यापक,अध्यापिका व कर्मचारिगण उपस्थित रहे।
रफ़्तार इंडिया न्यूज़-