महराजगंज-मंद बुद्धि लड़की ने फंदे से लटकर की आत्महत्या-
1 min read
रफ़्तार इंडिया न्यूज़-महराजगंज-
रिपोर्ट-गुरूचरण प्रजापति-महराजगंज-
संदिग्ध अवस्था में फंदे से लटकता मिला लड़की का शव-
पनियरा/महराजगंज-09 फरवरी-23-बृहस्पतिवार-
बृहस्पतिवार को पनियरा नगर पंचायत के लोनिया टोला में गुरुवार की सुबह एक युवती का शव फंदे से लटकता हुआ बरामद हुआ।
मिली जानकारी के अनुसार लोनिया टोला निवासी सुनैना पुत्री टिकोरी उम्र 18 वर्ष है। मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। सुबह घर पर कोई नही था। तभी वह कमरे में गई और कुंडे में रस्सी लगा कर फंदे से लटक गई।
जब तक परिजनों को पता चलता तब तक युवती की जान चली गई थी।
पनियरा थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि.मृतक लड़की की सूचना मिलने पर पनियरा पुलिस मौके पहुँची तो परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि विछिप्त बुद्धि(मंद बुद्धि)की लड़की थी-
आए दिन वह उलूल-जुलूल करहत करती रहती थी-
उक्त मामले में परिवार वालों ने पीएम नही कराने की गुहार पर पनियरा पुलिस ने पंचनामा कराकर शव को परिवार को सुपुर्द कर दी
और परिवार वालों ने उसका अंतिम संस्कार शाम तक कर दिया-