शिकारपुर भाजपा मंडल के कार्य समिति की बैठक सम्पन्न-
1 min readमहाराजगंज 11 फरवरी-23 शनिवार-
रफ़्तार इंडिया न्यूज-महराजगंज-
रिपोर्ट-जर्न.गुरूचरण प्रजापति-महराजगंज-
आज शनिवार को पार्टी कार्यालय पर शिकार पुर मंडल के कार्य समिति की बैठक मंडल अध्यक्ष दिलीप शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। संचालन मंडल महामंत्री विजय गौड़ ने किया। मुख्य अतिथि सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कार्यसमिति को संबोधित करते हुए कहा कि ने कश्मीर को भारत के अभिन्न अंग बनाने का सपना हम सब देखा करते थे ।
हमारे घोषणा पत्र में होता था कश्मीर से धारा 370 हटाना है। केंद्र में सरकार बनने के बाद धारा 370 को हटाने का काम किया। राम जन्मभूमि के संबंध में सैकड़ों वर्ष से चल रहे विवाद को भी समाप्त किया। सभी घर को बिजली,सबको आवास,शौचालय,बैंक में खाता,आयुष्मान योजना,किसान सम्मान निधि,निश्शुल्क गैस चूल्हा, सुकन्या योजना आदि को संचालित किया गया। निश्शुल्क खाद्यान्न वितरण का अभियान चल रहा है।विधायक ने कहा कि हम विचार पर भी बल देते हैं और व्यवस्था को भी सबल बनाते हैं। भाजपा अपने कार्यकर्ताओं की अथाह संगठन शक्ति पर भरोसा करके ही अपनी रणनीति बनाती है और सफल भी होती है। उतार-चढ़ाव भाजपा के राजनीतिक जीवन में भी आए किंतु भाजपा ने आदर्शों और मूल्यों पर अडिग रहकर दिखाया है। किसी भी परिस्थिति में भाजपा ने अपनी विचारधारा के साथ समझौता नहीं किया।उन्होंने कहा कि जनसंघ से लेकर भाजपा में कितने पीढि़यों की तपस्या के बाद आज यह दिन देखने को मिला रहा है। हम केवल सत्ता प्राप्ति के लिए राजनीति नहीं करते बल्कि हमारे लिए राष्ट्र सर्वोपरि है।कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीन दयाल उपाध्याय एवम् डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर वंदे मातरम् गान के साथ हुआ। मंडल अध्यक्ष दिलीप शर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मोती जायसवाल,अजय पटेल, गुड्डू चौधरी,चेतन वर्मा,राम नगीना चौहान,रामाज्ञा यादव,बबलू पटेल, राधा रमण शुक्ला,सच्चिदानंद मौर्य,मार्कंडेय चौधरी,कन्हैया वर्मा सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रफ़्तार इंडिया न्यूज-महराजगंज-