महराजगंज,9अप्रैल को सीएम के आगमन को लेकर केंद्रीय मंत्री ने किया बैठक-
1 min read
रफ़्तार इंडिया न्यूज़-महराजगंज-
रिपोर्ट-गुरूचरण प्रजपाति-महराजगंज-
महराजगंज 7 अप्रैल-23
शुक्रवार-
महराजगंज-केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के धनेवा स्थित आवास पर भाजपा के बूथ सशक्तिकरण अभियान की समीक्षा और आगामी 9 अप्रैल को उत्तर प्रदेश सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई।
मुख्य अतिथि केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने मंडल अध्यक्षों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कहा कि बूथ सशक्तिकरण की बैठक में सभी को किसी ना किसी बूथ पर जाना है चाहे वह केंद्रीय मंत्री हो या कोई भी जनप्रतिनिधि हो। हमारे शक्ति केंद्र में जो बूथ आ रहे हैं,उनको कैसे मज़बूत करना है जिन कार्यकर्ता को जो दायित्व दिया गया उसकी समीक्षा करना,साथ ही हमें बूथ पर ऐसी टीम तैयार करना जो सही प्रभावी ढंग से काम कर सके। आज दुनिया के देश भाजपा के संगठन जो विश्व का सबसे बड़ा संगठन है उसको समझने के लिए उत्सुक हो रहे हैं। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री विदेश में जाते हैं वहां के लोग पलक पांवड़े बिछाकर उनका स्वागत करते हैं। मोदी की विदेश नीतियों से देश की अंतरराष्ट्रीय छवि में जबरदस्त सुधार हुआ है। 2024 में आने वाले लोकसभा चुनावों में हम सभी को मेहनत कर फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है। उन्होंने कहा कि बैठक का मूल उद्देश्य बूथ सशक्तिकरण अभियान की समीक्षा एवम् इससे संबंधित आगामी कार्यक्रमकी जानकारी!
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आगामी 9 अप्रैल को हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन हो रहा है। योगी ने प्रदेश में विकास कार्यों की झड़ी लगा दी।ऐसे मुख्यमंत्री जी जिन्होंने प्रदेश को भय मुक्त कर निवेश की संभावनाओं को नई ऊंचाई दी है।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजीव राय ने भाजपा के चल रहे बूथ सशक्तिकरण अभियान कार्य की मंडलवार विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी मंडलों में भरे गए पत्रक की जानकारी ली। उन्होंने अप्रैल माह में किए जाने वाले संगठनात्मक कार्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। देश में सबसे अधिक विधायक,सांसद,राज्यों में सरकारें एवं केन्द्र में लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार गरीब,शोषित,वंचित,अनुसूचित जाति,जनजाति एवं पिछड़े वर्ग के कल्याण के प्रति समर्पित है। यह वर्ग प्रधानमंत्री को अपने मसीहा के रूप में देखता है। पार्टी के सभी कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से मजबूत संगठन बूथों पर खड़ा करे।क्योंकि बूथ का कार्यकर्ता ही पार्टी का आधार होता है। बूथ सशक्तिकरण अभियान को मजबूती से धरातल पर करना होगा। जिसमे टोली निर्माण बूथ के प्रभावी मतदाता प्रमुख का निर्माण,सामाजिक प्रमुख निर्माण,पूरे बूथ के मतदाताओं की ग्रेडिंग और व्हाटशॉप ग्रुप का निर्माण प्रमुख कार्य है।
आगामी 9 अप्रैल को योगी जी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाना है।जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास ने कहा कि 6 अप्रैल पार्टी की स्थापना दिवस से लेकर 14 अप्रैल भारत रत्न बाबा साहब डा.भीमराव अम्बेडकर की जयंती तक सामाजिक न्याय सप्ताह का आयोजन होगा। जिसके अंतर्गत सामाजिक न्याय सप्ताह में सेवा एवं रचनात्मक कार्यक्रमों की योजना बनाकर कार्यक्रम किया जाएगा। जैसे महापुरुषों की प्रतिमा के आसपास स्वच्छता के कार्यक्रम,सार्वजनिक स्थानों पर विशेष स्वच्छता का कार्यक्रम,निश्शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन,बस्तियों में मेधावी छात्रों का सम्मान का कार्यक्रम,वरिष्ठ नागरिक सम्मान का कार्यक्रम आयोजित होगा। जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों को 9 अप्रैल को मुख्यमंत्री की जनसभा को लेकर दायित्व सौंपा और व्यवस्थाओं के बारे में बताया।
मंडलों के अध्यक्षों को भी जिम्मेदारी देते हुए बताया की मुख्यमंत्री की जनसभा में ऐतिहासिक भीड़ हो ऐसी तैयारी करे। बैठक को पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह,सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया,पूर्व जिलाध्यक्ष बूथ सशक्तिकरण अभियान के प्रभारी अरुण शुक्ला ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन निवर्तमान जिला महामंत्री ओम प्रकाश पटेल ने किया। इस बैठक में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ओम प्रकाश जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पटेल,जिला महामंत्री बबलू यादव,जिला मंत्री बैजनाथ पटेल,मंडलों के अध्यक्ष दिलीप शर्मा,रंजीत सिंह,राघवेंद्र मिश्रा,अशोक पटेल, अरविंद मौर्य,गुलाब चौरसिया,उमेश गुप्ता,बाबूनंदन शर्मा,डब्बू सिंह,अजय अग्रहरी,गौतम चौधरी,संजय श्रीवास्तव,दीपक चौधरी,गुड्डू सिंह,रूपेश शर्मा के अलावा कई मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।
रफ़्तार इंडिया न्यूस-महराजगंज-