महराजगंज में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने जनचौपाल कार्यक्रम को किया सम्बोधित-
1 min read
रफ़्तार इंडिया न्यूज़-महराजगंज-
महराजगंज 8 अप्रैल-23-शानिवार-
रिपोर्ट-गुरूचरण प्रजापति-महराजगंज-
आज बृहस्पतिवार-महराजगंज के सांसद व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री भारत सरकार पंकज चौधरी ने पनियरा विधानसभा क्षेत्र के धर्मपुर,पिपरा खादर,चौपरियां,परतावल,लक्ष्मीपुर जरलहिया, अमवा,श्यामदेउरवा,भलूही ग्रामसभाओं में जन चौपाल कार्यक्रम को संबोधित किया और आम जनता की समस्या एवं प्रस्ताव को सुना। भाजपा के चल रहे बूथ सशक्तिकरण अभियान कार्य की मंडलवार विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी मंडलों में भरे गए पत्रक की जानकारी ली। माननीय केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री भारत सरकार श्री पंकज चौधरी जी ने अप्रैल माह में किए जाने वाले संगठनात्मक कार्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। देश में सबसे अधिक विधायक,सांसद, राज्यों में सरकारें एवं केन्द्र में लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार गरीब,शोषित,वंचित,अनुसूचित जाति,जनजाति एवं पिछड़े वर्ग के कल्याण के प्रति समर्पित है। यह वर्ग प्रधानमंत्री को अपने मसीहा के रूप में देखता है।उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता के लिए पहले राष्ट्र है इसके बाद पार्टी आती है। पार्टी का निष्ठावान कार्यकर्ता न तो थकता है और न ही रुकता है। इन्हीं के बल पर भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने कहा कि,
मोदी जी सोते जगते सिर्फ और सिर्फ जनता के बारे में, विकास के बारे में सोचते हैं।
पिछले कई वर्षों से दिल्ली से यदि 1लाख 67हजार करोड़ रूपए चलती थी तो,किसी के पास उतना नहीं मिलता था जितना मिलना चाहिए था लेकिन आज अगर 1 रुपया भी दिल्ली से चलता है तो सीधे खाते में मिलता है और ये पॉसिबल हुआ है तो सिर्फ़ जन धन खाते के कारण जो हमारी सरकार ने खुलवाया। वहीं उन्होंने कोरोना के विषय में बोला कि जब पूरी दुनिया कोरोना से पीड़ित थी उस वक्त हमारे प्रधानमन्त्री जी के एक आह्वान पर पूरे देश में लॉकडाउन के नियमों का पालन किया गया। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने उपस्थित लोगो से 9 अप्रैल को विकास कार्यों की सौगात देने आ रहे उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज के विचारो को सुनने के लिए अपील की। पिपरा खादर के प्रधान ने अपनी कई मांगों को सांसद के समक्ष रखा,तत्काल विधायक व सांसद, प्रमुख ने उन मांगों को जल्द से जल्द कराने का आश्वासन दिया।विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि जनसंघ के अध्यक्ष रहे श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कश्मीर को भारत के अभिन्न अंग बनाने के लिए बलिदान दिया था। केंद्र में सरकार बनने के बाद धारा 370 को हटाने का काम किया। राम जन्मभूमि के संबंध में सैकड़ों वर्ष से चल रहे विवाद को भी समाप्त किया। सभी घर को बिजली,सबको आवास,शौचालय,बैंक में खाता,आयुष्मान योजना,किसान सम्मान निधि,निश्शुल्क गैस चूल्हा,सुकन्या योजना आदि को संचालित किया गया। निश्शुल्क खाद्यान्न वितरण का अभियान चल रहा है।
वहीं विधायक ने ग्राम प्रधान पिपरा खादर मनोज निषाद व ग्राम प्रधान चौपरिया विवेक पटेल की तारीफ करते हुए कहा कि,
मैं या सांसद जी आप सभी से कभी कभी मिलते हैं लेकिन ग्राम प्रधान से भेट प्रत्येक क्षण होता रहता है तो आप सभी अपने अपने समस्याओं को इनके जरिए हम सभी के पास पहुंचा सकते हैं।
विधायक ने कहा कि देश और प्रदेश में चल रही गरीब कल्याण की अनेकों योजनाओं के माध्यम से सरकार ने सभी समाजों को भरपूर सुविधाएं दी है। हमें सभी वर्गों के साथ व्यापक और सतत संपर्क करना है।
वहीं इस समस्त कार्यक्रम के अध्यक्षकता कर रहें मण्डल अध्यक्ष उमेश गुप्ता ने कहा कि हमे मेरा बूथ सबसे मजबूत करके दिखाना है। इस अभियान का उद्देश्य बूथों को सक्रिय तथा मजबूत बनाना है और हमें उन बूथों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है,जहां हम कमजोर हैं,इसलिए सभी कार्यकर्ता बूथ सशक्तिकरण के कार्य में जुटें।
भाजपा युवा नेता प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह,लक्ष्मीपुर जरलहिया ग्राम प्रधान श्याम पांडेय,अमवा ग्राम प्रधान,भलुही ग्राम प्रधान मुनीब सिंह,मंडल अध्यक्ष उमेश गुप्ता,भाजपा नेता काशीनाथ सिंह,ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा,विवेक पटेल,साधन सहकारी समिति सभापति अंगद गुप्ता एवं बलराम उपाध्याय,जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल,त्रिभुवन वर्मा,टुनटुन,राजकुमार सिंह,रवि प्रकाश सिंह,मनोहर मद्धेशिया,गजेंद्र सिंह,बागेश कसौधन,दिनेश पटवा, मंडल अध्यक्ष जय हिन्द सिंह,अभय पटेल,परतावल में यज्ञ कार्यक्रम में भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष सुरेंद्र पटेल,संजय जायसवाल,अनिल यादव,अनुज गौतम,दिलीप गौतम,नंदू दुबे,धर्मपुर प्रधान सुग्रीव, दिनेश चौहान,संत यादव,राम मूरत दुबे,सहित हजारों की संख्या रही।
रफ़्तार इंडिया न्यूज़-महराजगंज-