नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9695646163 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें.

Raftaar India news

No.1 news portal of India

सुशासन और गरीब कल्याण के सफलता पूर्वक पूर्ण होने पर प्रबुद्ध सम्मेलन का हुआ आयोजन-

1 min read

महराजगंज 11 जून।
रफ्तार इंडिया न्यूज़-महराजगंज-
रिपोर्ट-जर्न.गुरूचरण प्रजापति-महराजगंज-

जिला पंचायत के स्वर्गीय प्रदीप चौधरी स्मृति सभागार में भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष सेवा,सुशासन और गरीब कल्याण के सफलता पूर्वक पूर्ण होने पर प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन हुआ।डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर वन्दे मातरम् गीत के साथ सम्मेलन प्रारंभ हुआ।

अध्यक्षता जिला संयोजक संजय पांडेय ने की जबकि संचालन पूर्व जिला महामंत्री ओम प्रकाश पटेल ने किया-

मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री विनोद पांडेय ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि बीजेपी का प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन सपा,बसपा के सम्मेलनों से बिल्कुल अलग है। भाजपा के प्रबुद्ध सम्मेलन में किसी जाति या धर्म को नहीं बल्कि समाज के प्रबुद्ध वर्ग जैसे डॉक्टर,इंजीनियर,वकील,शिक्षक आदि पढ़े-लिखे लोगों को जोड़ने का काम भाजपा कर रही है। ऐसे लोग समाज को नई दिशा देने का काम करते हैं ।उन्होंने कहा कि कांग्रेस 70 साल के शासन में लोगों के लिए शौचालय तक नहीं बना पाई।

कांग्रेस तुलना के लायक नहीं है। भाजपा ने ऐतिहासिक फैसले लेने का काम किया। आज देश और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है। ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों के कल्याण,युवाओं को रोजगार और महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। उत्तर प्रदेश में गांव के गरीब से लेकर किसानों के हितों तक की चिंता भाजपा सरकार कर रही है। योगी मोदी सरकार ने जनहित की सैकड़ों योजनाओं पर काम किया है एवं निरंतर जन सामान्य की चिंता एवं उनके विकास एवं हित की योजनाएं बनाई जा रही हैं। आज योगी की सरकार में बहू बेटियां सुरक्षित एवं भय मुक्त हैं। अपराधी भयाक्रांत हैं।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों के कल्याण,युवाओं को रोजगार और महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य कर रही है।उत्तर प्रदेश में गांव के गरीब से लेकर किसानों के हितों तक की चिंता भाजपा सरकार कर रही है। ऐसे में कार्यकर्ता जनता को उनके हितों के लिए चल रही योजनाओं की जानकारी देने के लिए घर-घर पहुंचे। विशिष्ट अतिथि केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा गरीबों मजलूमों की बात तो हमेशा होती थी किंतु उनकी चिंता किसी ने नहीं किया। जब देश की बागडोर जब यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ में मिला तो देश के लोगो की मूलभूत समस्यायों को जड़ से खत्म करने का कार्य किया है।

700 योजनाएं जनकल्याण के लिए शुरू की। बिना जाति धर्म के सभी योजनाएं सबके लिए लागू की। उन्होंने कहा की नोट बंदी देश हित में था। पिछली सरकारों में भ्रष्टाचार चरम पर था, जाली नोट प्रचलन में थे,देश की अर्थव्यवस्था पर खतरा था।उन्होंने कहा कि कोविड काल में प्रधानमंत्री के कुशल प्रबंधन ने देश में लोगो की जान बचाने में कामयाब रहे।अपने देश के वैज्ञानिकों पर हमे गर्व होना चाहिए उन्होंने काम समय में कोविड़ का टीका बना दिया। देश के लोगो को मुफ्त टीका दिया वही दुनिया को भी टीका दिया।पहले किसी बीमारी का टीका बनने में वर्षो लग जाते थे। उन्होंने कहा कि हमारे सरकार के कार्यों को जनता के बीच में ले जाय ।लोगो को बताएं।

अध्यक्षीय संबोधन में जिला संयोजक संजय पांडेय ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि माेदी की सोच और काम से दुनिया में देश का सम्मान बढ़ा है,वहीं कांग्रेस इसकी छवि धूमिल करने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि गरीबों का कल्याण करना श्री मोदी का लक्ष्य है और इस दिशा में तेजी से अभूतपूर्व काम हुए हैं। केंद्रीय योजनाओं का लाभ देश और प्रदेश की जनता को मिल रहा है।उन्होंने सभी से आह्वान किया कि 2024 में तीसरी बार देश की बागडोर दुनिया के सर्वमान्य नेता नरेंद्र मोदी के हाथो में देने का कार्य करे। पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया,जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास,निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल,डॉक्टर ठाकुर भरत श्रीवास्तव,अधिवक्ता हरेंद्र मिश्रा,डॉक्टर हरिहर उपाध्याय,ज्योतिष मणि त्रिपाठी,जिला संयोजक प्रबुद्ध सम्मेलन राजीव द्विवेदी,जिला उपाध्यक्ष प्रभाकर द्विवेदी, जिला सह संयोजक प्रदीप उपाध्याय,पूर्व जिला उपाध्यक्ष अरुणेश शुक्ला,पूर्व जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर डॉक्टर पी के श्रीवास्तव,अधिवक्ता सच्चिदानंद घन त्रिपाठी,अधिवक्ता रमेश मिश्रा,आलोक पति त्रिपाठी,पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष दिनेश जायसवाल,अमित अंजन,के के शुक्ला,अधिवक्ता बी एन सिंह,राही मासूम रज़ा,दिलीप शर्मा,सूर्य नाथ शर्मा,अशोक पटेल,राघवेंद्र मिश्रा,अंगद गुप्ता,राम कोमल चौधरी,इंद्रजीत वर्मा,पशुपति नाथ तिवारी,रमेश सिंह,विजय सिंह, गौतम तिवारी सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।

रफ्तार इंडिया न्यूज़-महराजगंज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2021 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:+91 8920664806