नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9695646163 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें.

Raftaar India news

No.1 news portal of India

नौवा अंतराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून)को ऐतिहासिक रूप में मनाया जा रहा-

1 min read

रफ्तार इंडिया न्यूज़-लखनऊ/गोरखपुर-डेस्क समाचार-
रिपोर्ट-जर्न-गुरूचरण प्रजापति-गोरखपुर-

लखनऊः उत्तरप्रदेश में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day 2023) के मौके पर योग दिवस मनाया गया। लोग पार्कों,सार्वजनिक स्थानों और मंदिर परिसर में योग करते देखे गए। राज्य सरकार,भाजपा और कई स्वयंसेवी संस्थाओं की ओर से सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। राजभवन में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शामिल हुए। प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना ने लखनऊ रेजीडेंसी में सामूहिक योगाभ्यास में हिस्सा लिया—

गोरखपुर में आठ लाख से ज्यादा लोगों ने किया योगा-

गोरखपुर के दिग्विजय नाथ स्मृति सभागार में आयोजित योग कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गोरखपुर सांसद रविकिशन शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और प्रदेश महासचिव संगठन धर्मपाल ने नोएडा में योग किया। वाराणसी के नमो घाट पर योग दिवस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी मुरादाबाद,उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज, डॉ.नीलकंठ तिवारी शामिल हुए।


वही गोरखपुर पुलिस लाइन में वसुधैव कुटुम्बकम् की थीम के साथ मनाया गया नवे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस जहां सहायक पुलिस अधीक्षक मनोज पारीक सहायक पुलिस अधीक्षक आदित्य कुमार के नेतृत्व में आर आई हरिशंकर सिंह की देखरेख में पुलिस जवानों ने योगा किया वैसे ही योग दिवस को सार्वजनिक पार्कों खेल मैदान रीजनल स्टेडियम में आरएसओ आबिद हैदर राजकीय उद्यान केंद्र पर पतंजलि द्वारा योगा कराया गया इसी तरह अन्य जगहों पर बड़े ही मन योग से गोरखपुर की जनता योग करने के लिए उम्र पड़ी थी-
रफ्तार इंडिया न्यूज़-गोरखपुर-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2021 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:+91 8920664806