नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9695646163 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें.

Raftaar India news

No.1 news portal of India

पीजी कॉलेज में डॉ.विपिन यादव बने मुख्य नियंता उप मुख्य नियंता सहित 7 नियंता नियुक्त-

1 min read

रफ्तार इंडिया न्यूज-महराजगंज-
रिपोर्ट-कृपाशंकर योगी-महराजगंज-

पीजी कॉलेज में डॉ विपिन यादव बने मुख्य नियंता उप मुख्य नियंता सहित 7 नियंता नियुक्त-

अनुशासन प्रशासन बनाए रखने का करूंगा प्रयास:डॉ विपिन-



महराजगंज l जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज महराजगंज में सत्र 2023-24 के लिए महाविद्यालय में अनुशासन_ प्रशासन बनाए रखने की जिम्मेदारी सहायक आचार्य हिंदी डॉ विपिन यादव को सौंपी गई है। प्राचार्य डॉ अजय कुमार मिश्र द्वारा डॉ विपिन यादव को मुख्य नियंता नियुक्त करते हुए आशा की गई है कि महाविद्यालय में अनुशासन प्रशासन बनाए रखने की दिशा में मजबूती के साथ कार्य करेंगे l
डॉ विपिन यादव के सहयोग में समाजशास्त्र के सहायक आचार्य देवेंद्र पाठक को उप मुख्य नियंता नियुक्त किया गया है। डॉ नंदिता मिश्रा, डॉ अशोक कुमार वर्मा,अखिल राय, अशोक कुमार, अपर्णा राठी,अनिल कुमार सिंह और डॉ पीयूष कुमार जायसवाल को नियंता नियुक्त किया गया है।
मुख्य नियंता का पदभार ग्रहण करने के पश्चात डॉ विपिन यादव ने कहा कि महाविद्यालय में शिक्षकों,कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं से समन्वय स्थापित कर महाविद्यालय को व्यवस्थित करने का काम किया जाएगा। महाविद्यालय में अनुशासन प्रशासन बनाए रखने की दिशा में भी सभी का सहयोग लिया जाएगा।

रफ़्तार इंडिया न्यूज-महराजगंज-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2021 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:+91 8920664806