नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9695646163 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें.
April 29, 2024

Raftaar India news

No.1 news portal of India

Chandrayaan-3: चंद्रयान 3 अपनी मंजिल पर पहुंच गया और आप भी”, चांद पर लैंडिंग होने के बाद ISRO का खास संदेश

1 min read

रफ़्तार इंडिया न्यूज़ नई दिल्ली

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने चांद पर इतिहास रच दिया है। चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंगहो गई है।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने चांद पर इतिहास रच दिया है। चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग हो गई है। इसरो ने अपने सीधे प्रसारण में इसकी जानकारी दी है।
मिशन को सफल होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो की पूरी टीम को बधाई देते हुए खुशी जाहिर की है। इस दौरान उन्होंने अपने एक संबोधन में कहा कि इस मिशन के बाद हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है।

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के साथ ही देश-दुनिया के नेताओं ने इसरो के वैज्ञानिकों और भारतवासियों को बधाई दी। चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा कि यह वास्तव में एक महत्वपूर्ण अवसर है, एक तरह की घटना जो जीवनकाल में एक बार होती है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग पर इसरो और देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इससे पहले कोई भी देश वहां (चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव) तक नहीं पहुंचा है। हमारे वैज्ञानिकों की मेहनत से हम वहां तक पहुंचे हैं।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के साथ भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव को छूने वाला पहला देश बन गया है। उन्होंने कहा कि नई अंतरिक्ष यात्रा भारत की खगोलीय महत्वाकांक्षाओं को नई ऊंचाइयों पर ले गई है। गृह मंत्री ने कहा कि भारतीय कंपनियों के लिए अंतरिक्ष का प्रवेश द्वार खुलने से हमारे युवाओं के लिए रोजगार के ढेर सारे अवसर पैदा होंगे।

राजनाथ सिंह ने इसरो को दी बधाई
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मिशन चंद्रयान-3 की सफलता पर इसरो की पूरी टीम को बहुत बधाई। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष में भारत की उपलब्धियां अब अभूतपूर्व ऊंचाइयों को छू चुकी हैं। रक्षामंत्री ने कहा कि सारा देश उन वैज्ञानिकों पर गर्व महसूस कर रहा है, जिन्होंने अपनी बुद्धिमत्ता, मेहनत और प्रबल इच्छाशक्ति से इस मिशन की सफलता के साथ इतिहास रच दिया है।

अंतरिक्ष में भारत की विशिष्ट पहचानः नड्डा
चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस मिशन से जुड़े सभी वैज्ञानिकों और देश के लोगों को बधाई दी। नड्डा ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत अंतरिक्ष क्षेत्र में अपनी एक विशिष्ट पहचान बना रहा है

योगी आदित्यनाथ ने इसरो को दी बधाई
वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग नए भारत की सामर्थ्य और शक्ति का सशक्त प्रदर्शन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2021 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:+91 8920664806