नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9695646163 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें.

Raftaar India news

No.1 news portal of India

उत्तराखंड में अत्यंत भारी वर्षा को लेकर चेतावनी, बदरीनाथ हाईवे पर नए भूस्खलन

1 min read

रफ़्तार इंडिया न्यूज़ उत्तराखंड में वर्षा व भूस्खलन से परेशानी कम नहीं हो रही हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने मौसम के तीखे रुख को देखते हुए आज येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं टिहरी के बगड़धार में भारी मलबा आने से गंगोत्री राजमार्ग तीन दिन से अवरुद्ध है। वर्षा के कारण राजमार्ग को खोलने में मुश्किलें बनी हैं।

उत्तराखंड में वर्षा व भूस्खलन से परेशानी कम नहीं हो रही हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने मौसम के तीखे रुख को देखते हुए आज येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं टिहरी के बगड़धार में भारी मलबा आने से गंगोत्री राजमार्ग तीन दिन से अवरुद्ध है। वर्षा के कारण राजमार्ग को खोलने में मुश्किलें बनी हैं। चमोली में बदरीनाथ हाईवे कई स्थानों पर खतरनाक बना हुआ है। यमुनोत्री हाईवे में भी नए भूस्खलन जोन उभर आए हैं। पिथौरागढ़ में तवाघाट हाईवे धारचूला में बाधित है। इसके कारण नेपाल और चीन सीमा से लगे 60 से अधिक गांवों का संपर्क कटा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2021 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:+91 8920664806