संजय पांडे को भाजपा जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर, सांसद पंकज चौधरी, विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने दी शुभकामनाएं।
1 min read
महराजगंज। निष्ठा के बल पर संजय पांडे को बनाया गया महराजगंज जनपद का जिलाध्यक्ष। बताया जा रहा है कि संजय पांडे भारतीय जनता पार्टी के बड़े ही पुराने और निष्ठावान कार्यकर्ता रहे हैं। उनकी कर्मठता को देखते हुए भाजपा हाई कमान ने संजय पांडे पर भरोसा जताते हुए उन्हें जिलाध्यक्ष घोषित किया है। आपको बता दे कि आगामी 2024 लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा हाई कमान ने 75 जनपदों में नए जिलाध्यक्षों की घोषणा की है। संजय पांडे 1984 से ही भाजपा से जुड़े हुए कार्यकर्ता रहे है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ पार्टी में उनकी छवि निष्ठावान कार्यकर्ता की रही है। घुघुल निवासी संजय पांडे के पिता स्वर्गीय लाल जी पांडे जनसंघ व भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से रहे हैं। राजनीतिक जीवन की शुरुआत संजय पांडे ने 1984 में की और पहली बार भाजपा के सदस्य बने बूथ अध्यक्ष भी रहे। 1986 में मंडल मंत्री बने और 1993- 2003 तक जिला कार्यसमिति के सदस्य रहे। 2003- 2005 तक युवा मोर्चा के जिला मंत्री रहे और 2005-2011 तक तीन बार जिला मंत्री रहे। 2019 में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष भी बनाए गए थे। बातचीत करते हुए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संजय पांडे ने बताया कि पार्टी की मजबूती और संगठन का विस्तार ही उनका लक्ष्य है। सभी कार्यकर्ताओं से सलाह व राय परामर्श कर वे संगठन को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। संजय पांडे के जिलाध्यक्ष बनने पर केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, नौतनवा विधायक, सिसवा विधायक प्रेम सागर पटेल सहित भाजपा के तमाम कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।