नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9695646163 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें.

Raftaar India news

No.1 news portal of India

एबीवीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय महामंत्री का हुआ निर्वाचन-

1 min read

रफ़्तार इंडिया न्यूज़-गोरखपुर-
रिपोर्ट-जर्नलिस्ट-गुरूचरण प्रजापति-महराजगंज-
23 नवम्बर 2023,गोरखपुर महानगर-

एबीवीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय महामंत्री का हुआ निर्वाचन-

गोरखपुर जनपद के डॉ.राजशरण शाही राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में हुए पुनःनिर्वाचित-



अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सत्र 2023-24 हेतु गोरखपुर जनपद के डॉ.राजशरण शाही को राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं याज्ञवल्क्य शुक्ल को राष्ट्रीय महामंत्री के रूप में पुनःनिर्वाचित किया है।

अभाविप के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में पुनः निर्वाचित हुए डॉ.राजशरण शाही मूलतः उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जनपद के बड़हलगंज कस्बे के निवासी हैं,उनकी शिक्षा शिक्षाशास्त्र में PhD तक हुई है। वर्तमान में वह बाबासाहब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय,लखनऊ में शिक्षाशास्त्र विभाग में सह-आचार्य के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अभी तक छह पुस्तकों का लेखन व संपादन किया है।

डॉ.राजशरण शाही के 109 से अधिक शोधपत्र एवं लेख राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं एवं संगोष्ठियों में रखे जा चुके हैं। साथ ही शिक्षा से जुड़े विषयों पर दैनिक पत्रों में आपके लेख प्रकाशित हुए हैं। डॉ. शाही भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान,शिमला में असोसिएट रहे हैं। 2017 में श्रेष्ठतम शिक्षक का योगीराज बाबा गंभीर नाथ स्वर्ण पदक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा प्रदान किया गया। उत्तर प्रदेश की विभिन्न शैक्षिक एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन संबन्धी महत्वपूर्ण समितियों के आप सदस्य भी हैं। शिक्षा व सामाजिक विषयों के गहन चिंतक व उत्तर प्रदेश में संगठन कार्य को आगे बढ़ाने में आपकी महती भूमिका रही है। वह 1989 में विद्यार्थी जीवन से अभाविप के संपर्क मे हैं। शिक्षक कार्यकर्ता के रूप में आप अब तक गोरखपुर महानगर अध्यक्ष से लेकर गोरक्ष प्रांत अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आदि दायित्वों का निर्वहन कर चुके है। आगामी सत्र 2023-24 हेतु राष्ट्रीय अध्यक्ष के दायित्व पर पुनर्निर्वाचित हुए है।
इनके निर्वाचन के पश्चात गोखपुर जनपद के शिक्षक, छात्र एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

अभाविप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी परिषद की विशेष आमंत्रित सदस्य प्रो.उमा श्रीवास्तव ने कहा कि,”अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक छात्र संगठन है। जिसमें चयन की प्रक्रिया लोकतांत्रिक तरीके से सर्वसम्मति से संपन्न होती हैं। सत्र 2023-24 के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में डॉ.राजशरण शाही एवं राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल का पुनःनिर्वाचन हुआ है,इन दोनों के कुशल नेतृत्व में विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल के उद्देश्य की पूर्ति में संगठन कार्य का विस्तार करेगी।”

अभाविप गोरक्ष प्रांत अध्यक्ष प्रो.सुषमा पांडेय ने कहा कि, “अभाविप में दायित्व निर्धारण की एक लोकतांत्रिक व्यवस्था होती हैं। पुनःनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय महामंत्री अपने विद्यार्थी जीवन से ही विद्यार्थी परिषद के सक्रिय सदस्य रहे हैं,छात्र जीवन से संगठन का कार्य करते हुए महत्वपूर्ण दायित्व पर पहुँचना केवल विद्यार्थी परिषद जैसे छात्र संगठन में ही संभव है।”

अभाविप गोरक्ष प्रांत मंत्री सौरभ गौंड ने कहा कि “आज का दिन गोरखपुर जनपद के लिए विशेष महत्व रखता है, लगातार दूसरी बार विश्व के सबसे विराट छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसे शीर्ष दायित्व का नेतृत्व गोरखपुर से जुड़े लोग कर रहे हैं,छात्र जीवन से कार्यकर्ता रहते हुए संगठन के शीर्ष दायित्व पर पहुँचना एक गौरव की बात होती हैं। इनके कुशल संगठन कौशल में विद्यार्थी परिषद नित नवीन उपलब्धियों को हासिल करेगा।”

रफ़्तार इंडिया न्यूज़-गोरखपुर-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2021 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:+91 8920664806