नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9695646163 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें.
April 27, 2024

Raftaar India news

No.1 news portal of India

मैनपुरी सीट से पूर्व सांसद डिंपल यादव को अपना प्रत्याशी किया घोषित-

1 min read

ब्रेकिंग न्यूज़-डेस्क-लखनऊ-

रफ़्तार इंडिया न्यूज़-लखनऊ-

Riport-By-Anil Kumar–

लखनऊ,ज़ोन-Dimple Yadav Is Samajwadi Party Candidate from Mainpuri:समाजवादी पार्टी ने नेताजी मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली मैनपुरी सीट से पूर्व सांसद डिंपल यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है।
मैनपुरी में लोकसभा का उप चुनाव पांच दिसंबर को होना है।

मुलायम सिंह यादव के निधन से रिक्त मैनपुरी लोकसभा सीट के उपचुनाव में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी पूर्व सांसद डिंपल यादव पार्टी प्रत्याशी होंगी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी पूर्व सांसद डिंपल यादव को पार्टी ने मैनपुरी लोकसभा उप चुनाव में प्रत्याशी बनाया है। डिंपल यादव 2019 में कन्नौज लोकसभा चुनाव में हार गई थीं,जबकि वह फिरोजाबाद से सांसद थीं।

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन से रिक्त हुई मैनपुरी लोकसभा सीट के साथ ही भाजपा विधायक विक्रम सिंह सैनी की सदस्यता रदद् होने से रिक्त हुई खतौली विधानसभा सीट के उपचुनाव की अधिसूचना गुरुवार को जारी हो गई। दोनों ही सीटों पर 17 नवंबर तक नामांकन होंगे। पांच दिसंबर को मतदान होगा व आठ दिसंबर को मतगणना होगी।

रफ़्तार इंडिया न्यूज़-डेस्क-लखनऊ-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2021 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:+91 8920664806