नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9695646163 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें.
April 26, 2024

Raftaar India news

No.1 news portal of India

भाजपा मना रहा रही है44वां स्थाना दिवस प्रत्येक बूथों पर-

1 min read

रफ़्तार इंडिया न्यूज़-महराजगंज-
रिपोर्ट-गुरूचरण प्रजापति-महराजगंज-

महराजगंज 6 अप्रैल-23-बृहस्पतिवार-

BJP के 44वें स्थापना दिवस पर PM मोदी ने मन की बात में कहा-भाजपा’मां भारती”संविधान’और’राष्ट्र’के लिए हरवक्त है समर्पित-
6 अप्रैल 1980 को भाजपा की स्थापना हुई थी.1984 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने जहां मात्र दो सीटें ही जीती थीं,वहीं 2019 के लोकसभा चुनाव में उसने 303 सीटों पर जीत दर्ज की थी.
इसी क्रम में आज बृहस्पतिवार को पूरे भारत मे44वा स्थापना दिवस मना रही है भारतीय जनता पार्टी-


भारतीय जनता पार्टी आज अपना 44 वा स्थापना दिवस प्रत्येक बूथ पर मना रही है। शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रत्येक बूथ पर बूथ अध्यक्ष के घर पर भाजपा का झंडा लगा कर प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात सुनी। इसी क्रम में सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने विकास खंड सदर के बरगदवा राजा के बूथ संख्या 4 पर बूथ अध्यक्ष राम मगन के घृवपार झंडा लगाया और प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यकर्ताओं के साथ सुनी। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि भाजपा एक ऐसा संगठन है जिसके सदस्यों के लिए पार्टी ही परिवार है। हमें’सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास’के मंत्र को जीना है,

ताकि प्रधानमंत्री के संकल्प’न्यू इंडिया’के सपने को साकार किया जा सके।उन्होंने कहा कि,हमारी सरकार राष्ट्रीयता की बात करती है और अब देश के पास नीति भी है नियत भी है। देश के पास निर्णय शक्ति भी है। हम लक्ष्य तय कर रहे हैं उनको पूरा भी कर रहे है। भारत के लिए लगातार नई संभावनाएं बन रही हैं। सरकार देश हित के ध्यान में रख कर फैसला ले रही है। नए भारत का निर्माण का कार्य 2014 में जो हुआ वो केवल सत्ता परिवर्तन नहीं था। भारत की नई यात्रा का शंखनाद था ।

एक राष्ट्र अपना खोया हुआ गौरव पाने के लिए फिर से खड़ा हुआ। चुनौतियां धीरे-धीरे कमज़ोर पड़ रही हैं।47 में अंग्रेज चले गए लेकिन जनता को गुलाम रखने की मानसिकता यहीं छोड़ गए। एक वर्ग खूब फला फूला जो सत्ता को अपना जन्मजात हक समझता था ।इनकी बादशाही मानसिकता थी। देश की जनता को हमेशा अपना गुलाम माना 2014 में राष्ट्रवादी सोच की सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिनके नेतृत्व में बनी ।मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा भारत के वैभव को विश्व में पुनर्स्थापित करने के साथ देश के हर वर्ग और क्षेत्र के लोगों की आकांक्षाओं की पूर्ति का एक माध्यम बनी ।विधायक ने कहा कि आज के दिन हमारे सभी वरिष्ठ नेता जिन्होंने अपने खून-पसीने से इस पार्टी को सींचा ये हमारी जिम्मेदारी है। आज के दिन हमें यह संकल्प लेना है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमें एक क्षण के लिए भी बैठना नहीं है और हम पार्टी को और आगे ले जाएंगे। इस अवसर पर ग्राम प्रधान राम सवारी यादव,सेक्टर प्रमुख प्रदीप भारती,अजीत यादव,भारत मणि पांडेय,प्रदीप गौड़,वीरेंद्र लोहिया,शशिकांत यादव,जय सिंह चौधरी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

रफ़्तार इंडिया न्यूज़-महराजगंज-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2021 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:+91 8920664806