नेत्र परीक्षण अधिकारी संघ मंडल इकाई का चुनाव सम्पन-
1 min read
रफ़्तार इंडिया न्यूज-महराजगंज-
रिपोर्ट-जर्न.गुरुचरण प्रजापति-महराजगंज-
25/05/2025-रविवार-
डा.वकुल्लाह अंसारी राजकीय नेत्र परीक्षण अधिकारी संघ के अध्यक्ष निर्वाचित-
नेत्र परीक्षण अधिकारी संघ मंडल इकाई का चुनाव सम्पन-
पनियरा(महराजगंज)।
राजकीय नेत्र परीक्षण अधिकारी संघ जनपद शाखा महराजगंज का अधिवेशन व चुनाव का शनिवार को प्रदेश इकाई के पदाधिकारियों के देखरेख में सम्पन्न हुई। निर्विरोध चुने गये पदाधिकारियों को शपथ भी दिलायी। पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन की मजबूती व सदस्यों के समस्याओं को निराकरण का निराकरण कराना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। निर्विरोध डॉ.वकुल्लाह अंसारी अध्यक्ष,जिला सचिव मसूद अहमद खान,कोषाध्यक्ष फैयाज अहमद सर्वसम्मति से चुने गए।



डॉ.वकुल्लाह अंसारी नेत्र चिकित्सा अधिकारी पनियरा स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात हैं। जो अपने लगन,मेहनत व कर्तव्यनिष्ठ हैं। इस कार्यक्रम में प्रदेश पदाधिकारियों मे अध्यक्ष सर्वेश पाटिल, महासचिव रवींद्र यादव,कोषाध्यक्ष कमलेंद्र सिंह मौजूद रहे।निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रदेश के महासचिव रवींद्र यादव ने शपथ ग्रहण कराया। डॉ.अंसारी ने कहा कि हमें अपने कार्यशैलियों के वजह से मंडल स्तर पर निर्विरोध निर्वाचित कर समाज के असहाय लोगों के नेत्र जीवनी के क्षेत्र में काम करने का मौक़ा मिला है।
रफ़्तार इंडिया न्यूज़-महराजगंज-

