समस्या समाधान गोष्ठी से क्षेत्रीय विकास को नयी उड़ान मिलने की उम्मीद
1 min read
रफ़्तार इंडिया न्यूज़-महराजगंज-
रिपोर्ट-जर्न-गुरूचरण प्रजापति-महराजगंज-
16 सितंबर 2025 Tue-
समस्या समाधान गोष्ठी से क्षेत्रीय विकास को नयी उड़ान-
महराजगंज-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मोत्सव पर विकास खंड–पनियरा में”समस्या समाधान गोष्ठी”का शुभारम्भ किया गया।
गोष्ठी में विकास खंड से जुड़ी सभी ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधि,अधिकारी और तकनीकी सहायकों ने भाग लिया। बैठक में ग्राम पंचायत स्तर पर आने वाली जनसमस्याओं और उनके त्वरित समाधान पर विशेष चर्चा की गई।
प्रमुख पनियरा ने बताया कि इस नयी पहल से उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ अब प्रत्येक नागरिक तक पहुँचेगा। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की सभी लाभकारी योजनाओं को जन–जन तक पहुँचाने की ठोस व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
ग्राम पंचायत स्तर पर होगा सीधा समाधान-
बैठक में निर्णय लिया गया कि ग्राम पंचायत स्तर पर ही नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाएगा। इसके लिए संबंधित अधिकारी और कर्मचारी पूर्णतः जवाबदेह होंगे। साथ ही,प्रत्येक सप्ताह इस पहल की समीक्षा भी की जाएगी।
गोष्ठी में यह भी तय हुआ कि सरकारी प्रमाण–पत्रों की आपूर्ति प्रणाली को समयबद्ध किया जाएगा तथा जरूरतमंदों को योजनाओं से जोड़ने के लिए ग्राम प्रधानों को महत्वपूर्ण सुझाव दिए जाएँगे।
विकास को मिलेगी नई गति-
प्रमुख पनियरा ने विश्वास जताया कि यह नयी पहल पनियरा क्षेत्र के विकास को नई गति और दिशा प्रदान करेगी। इससे गाँवों में आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार होगा और जन–जन की भागीदारी सुनिश्चित होगी।
रफ़्तार इंडिया न्यूज़-महराजगंज-