शहीद दिनेश सिंह पार्क का लोकार्पण,वार्डवासियों में खुशी की लहर-
1 min read
रफ़्तार इंडिया न्यूज़-महराजगंज-
रिपोर्ट-जर्न.गुरूचरण प्रजापति-महराजगंज-
14अक्टूबर25Tue-
शहीद दिनेश सिंह पार्क का लोकार्पण,वार्डवासियों में खुशी की लहर-
पनियरा(संवाददाता):
मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत प्राप्त धनराशि से नगर पंचायत पनियरा के वार्ड नंबर 8 में निर्मित शहीद दिनेश सिंह पार्क का लोकार्पण सोमवार को किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक पनियरा ज्ञानेंद्र सिंह एवं नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश चंद्र जायसवाल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अवनीश यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
लोकार्पण समारोह में राजू पाल,रामनरेश निराला,सत्येंद्र सिंह,सतेंद्र सिंह,राघवेंद्र प्रताप सिंह,सुनील कनौजिया,अनिल राजभर,तथा मनोज पांडे,अजय कुमार सिंह,गिरिजेश कुमार,सुशील मिश्रा,दिग्विजय सिंह,बृजेश जायसवाल और विवेकानंद पांडे आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
पार्क के निर्माण से वार्डवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस पार्क से बच्चों व बुजुर्गों दोनों के लिए एक सुंदर मनोरंजन स्थल उपलब्ध हुआ है।
रफ़्तार इंडिया न्यूज़-पनियरा-महराजगंज-