जमीन पर गिरी मिट्टी हटाने को लेकर मारपीट,4 लोगों की हालत गंभीर
1 min read
रफ़्तार इंडिया न्यूज-महराजगंज
रिपोर्ट जर्नलिस्ट्स गुरुचरण प्रजापति-महराजगंज-
14/अगस्त 26शुक्रवार
जमीन पर गिरी मिट्टी हटाने को लेकर मारपीट,4 लोगों की हालत गंभीर-
दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज,गांव में तनाव-
पनियरा,महराजगंज।
पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम बैजूदेहरा में बुधवार को जमीन पर गिरी मिट्टी हटाने को लेकर पाटीदारों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं। वहीं एक पक्ष के 4 लोगों को गंभीर चोटें आने पर जिला मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।



पीड़ित पक्ष के अनुसार विवाद के दौरान अंगद (32),सरदा (70),सुदामा (72) और अनु (28)के सिर में गंभीर चोटें आईं। ग्रामीणों ने आनन-फानन में सभी घायलों को पनियरा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने चारों को जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
पीड़ितों का आरोप है कि जमीन से जुड़े पुराने विवाद को लेकर पहले कहासुनी हुई और फिर मारपीट शुरू हो गई। दूसरे पक्ष के लोगों ने भी गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगाया है। इस पक्ष से रामा,बहादुर,श्याम सुंदर दास, शिवम,इंद्रावती,सरोज,प्रियंका समेत अन्य के नाम सामने आए हैं।
दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज-
पनियरा थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बढ़ा दी है।
