महिला ने लगाई युवक पर छेड़खानी करने का गंभीर आरोप-
1 min read
रफ़्तार इंडिया न्यूज़-पनियरा-महराजगंज-
महिला ने गांव के ही युवक पर लगाई छेड़खानी का आरोप-
पनियरा थाना क्षेत्र के एक गांव में रात में शौच के लिए निकली एक महिला से उसी गांव के युवकपर छेड़खानी करने का गंभीर आरोप लगा है महिला ने बताया कि छेड़खानी का विरोध करने पर मनचले युवक ने जान से मारने व बदनाम करने की धमकी देते हुए भाग गया-
महिला ने घर पहुँचकर छेड़खानी करने वाले व्यक्ति के बारे में परिजनों को बताई तो परिजनों ने महिला संघ पहुंचकर युवक के खिलाफ पनियरा थाने में नामज़द लिखित तहरीर दी है-
वहीं इस मामले में रफ़्तार इंडिया न्यूज़ सम्वाददाता द्वारा नवागत एसओ पनियरा सत्यप्रकाश सिंह से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है-पनियरा पुलिस द्वारा आरोपी व्यक्ति की तलास किया जा रहा है जल्द ही गिरफ्तार कर क़ानूनी कार्यवाही की जाएगी-
रफ़्तार इंडिया न्यूज़-पनियरा-महराजगंज-