एबीवीपी बनायेगी 5 हजार वृक्षमित्र,महानगर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में किया जा रहा पौधारोपण-
1 min read
रफ़्तार इंडिया न्यूज-गोरखपुर-
एबीवीपी बनायेगी 5 हजार वृक्षमित्र,महानगर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में किया जा रहा पौधारोपण-
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पर्यावरण संरक्षण हेतु पूरे देश में 1 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य लिया है जिसके निमित्त एबीवीपी गोरखपुर महानगर ने 5 हजार वृक्षमित्र बनाने का संकल्प लिया है। इसके अंतर्गत महानगर के कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न शिक्षण संस्थानों में समझौता ज्ञापन सौंप पौधारोपण किया जा रहा है।
इसके संदर्भ में अधिक जानकारी एबीवीपी गोरखपुर महानगर एस० एफ० डी० कार्य प्रमुख अभिजित शर्मा ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शिक्षा क्षेत्र के साथ साथ समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाला विश्व का सबसे बड़ा छात्रा संगठन है। वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण एक जटिल चुनौती बन गया है दूषित पर्यावरण मानवीय जीवन पर बेहद बुरा प्रभाव डाल रहा है। पर्यावरण संरक्षण के चुनौती को देखते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पर्यावरण संरक्षण हेतु पूरे देश में 1 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य लिया है,जिसके निमित्त एबीवीपी गोरखपुर महानगर ने 5 हजार वृक्षमित्र बनाने का संकल्प लिया है। इसके अंतर्गत महानगर के कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न शिक्षण संस्थानों में समझौता ज्ञापन सौंप पौधारोपण किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि आज सेंट्रल हिंदू स्कूल और जी० एन० एकेडमी में वृहद पौधारोपण किया गया।
इस अवसर पर महानगर संगठन मंत्री अभिनव सिंह, प्रांत राज्य विश्विद्यालय कार्य प्रमुख शक्ति सिंह,प्रांत कार्यसमिति सदस्य प्रभात राय,शिवम पांडेय,अभिषेक,दीपक पांडेय सहित इत्यादि कार्यकर्ता व विद्यालय के छात्र छात्रा उपस्थित रहे।
रफ़्तार इंडिया न्यूज-गोरखपुर-