नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9695646163 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें.
April 27, 2024

Raftaar India news

No.1 news portal of India

एबीवीपी द्वारा आयोजित किया गया प्रतिभा सम्मान समारोह-

1 min read

रफ़्तार इंडिया न्यूज़-

एबीवीपी द्वारा आयोजित किया गया प्रतिभा सम्मान समारोह-
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधा शक्ति हुए सम्मानित-

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गोरखपुर महानगर द्वारा मेधावियों को सम्मानित करने के क्रम में प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्विद्यालय के दीक्षा भवन में आयोजित किया गया।
गोरखपुर महानगर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत मेधावी छात्रों के सम्मान हेतु आयोजित इस समारोह में जो छात्र हाईस्कूल,इंटरमीडिएट व स्नातक और स्नातकोत्तर की परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त किये है तथा अन्य किसी भी विधा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधाशक्ति को सम्मानित किया गया।

एबीवीपी द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पुलिस उपमहानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र जे.रविंद्र गौड़ ने अपने संबोधन में कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गोरखपुर महानगर द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम अभिननंद योग्य है,विद्यार्थी परिषद सदैव देश और समाज हित में कार्य करने वाला छात्र संगठन है। शिक्षा जीवन के लिए और जीवन वतन के लिए विद्यार्थी परिषद स्थापना का मूल मंत्र है। एबीवीपी युवाओं में नेतृत्व करने क्षमता को विकसित करता है। उन्होंने विद्यार्थी जीवन के प्रतिभा सम्मान समारोह के स्मृतियों को भी विद्यार्थियों के मध्य साझा किया।

एबीवीपी राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद की विशेष आमंत्रित सदस्य प्रो.उमा श्रीवास्तव ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद देश की युवा छात्र शक्ति का प्रतिनिधि संगठन है। इसकी स्थापना स्थापना 9 जुलाई 1949 को हुई। तब से अब तक परिषद निरन्तर ऊर्जा सम्पन्न युवाओं को संगठित करने का कार्य किया है। आज यह विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन हैं। राष्ट्रीय पुनर्निर्माण के लिए छात्रों में राष्ट्रवादी चिंतन को जगाना ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का मूल उद्देश्य है। विद्यार्थी परिषद् छात्र-छात्राओं में सकारात्मक देश भक्ति को बढ़ावा देने और राष्ट्रप्रेम का भाव जागृत करने के लिए सतत प्रयत्नशील रहता है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ज्ञान,शील,एकता का संवाहक छात्र संगठन है।

गुरुकुल क्लासेज के निर्देशक एस.पी.चौधरी ने कहा कि युवा में देश की दशा और दिशा बदलने की क्षमता होती हैं। किसी भी देश का भविष्य उसके अपने युवाओं पर निर्भर होता है।युवा शक्ति राष्ट्र का प्राण तत्त्व है। वही उनकी गति है,स्फूर्ति है,चेतना है,आज है, राष्ट्र का ज्ञान है। युवाओं की प्रतिभा,पौरुष,तप,त्याग और गरिमा राष्ट्र के लिए गर्व का विषय है। युवा वर्ग का पथ,संकल्प और सिद्धियाँ राष्ट्रीय पराक्रम और प्रताप के प्रतीक हैं। अपनी शक्ति,सामर्थ्य और साहस से देश को परम वैभव तक पहुँचाने का दायित्व युवाओं को स्वीकारना है। युवाओं का ऊर्जा अक्षत, यश अक्षय,जीवन अंतहीन,पराक्रम अपराजेय,आस्था अडिग और संकल्प अटल होता है। विद्यार्थी परिषद देश के युवाओं को एक सकारात्मक दिशा प्रदान कर रहा है,एबीवीपी द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन प्रशंसनीय है।

कार्यक्रम का आभार ज्ञापन एबीवीपी गोरखपुर महानगर उपाध्यक्ष डॉ.रुकमीणि चौधरी,महानगर मंत्री प्रियंका चौरसिया तथा मंच संचालन उद्यांश पांडेय ने किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य रूप से एबीवीपी गोरक्ष प्रांत अध्यक्ष प्रो.सुषमा पांडेय,प्रांत मंत्री सौरभ गौंड,प्रांत सहमंत्री हर्षवर्धन सिंह,विभाग संगठन मंत्री आकाश,महानगर संगठन मंत्री अभिनव सिंह,महानगर मीडिया संयोजक अनुराग मिश्रा,प्रभात राय,मुक्ता खरे,निखिल गुप्ता,संजीव त्रिपाठी, सौम्या गुप्ता,पीयूष मिश्रा,चंद्रपाल यादव,आलोक गुप्त, अनुभव शाही,प्रतीक सिंह,दीपक पांडेय,सागर सिंह,अर्पित कसौधन,रवि गोस्वामी,सदीप सहित इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रफ़्तार इंडिया न्यूज़-गोरखपुर-

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2021 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:+91 8920664806