मानवाधिकारों की जानकारी देने वाले बोर्ड को,महिला थाने में लगा गया-थानाध्यक्ष कंचन राय-महिला थाना महराजगंज-
1 min readरफ़्तार इंडिया न्यूज़-रिपोर्ट-महराजगंज-
मानवाधिकारों की जानकारी देने वाले बोर्ड को महिला थाने में लगा दिया गया है-थानाध्यक्ष कंचन राय।
प्रत्येक थानो में लगाया जाए मानवाधिकार की जानकारी देने वाले बोर्ड-कृपा शंकर योगी-
महराजगंज- जिले के सभी थानों में मानवाधिकार संबंधित बोर्ड लगाने के लिए आदेश जारी किया गया है, जिस संबंध में मंडल अध्यक्ष मानवाधिकार कृपा शंकर योगी ने महिला थानाध्यक्ष कंचन राय को पत्र सौंपा। जिस को संज्ञान में लेते हुए थानाध्यक्ष कंचन राय ने तत्काल बोर्ड लगाने का निर्देश दिया। जिसमें बोर्ड में दर्शाए गए नियमों का पुलिस पालन करती है। महिला थाने में मानवाधिकार बोर्ड को लगा दिया गया है जिसकी जानकारी थानाध्यक्ष कंचन राय ने दी। बातचीत के दौरान थानाध्यक्ष कंचन राय ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय ने मानवाधिकारों के संबंध में आदेश दिया था कि थानों में लाए गए व्यक्ति के साथ मारपीट अथवा अमानवीय व्यवहार नहीं किया जाएगा यह संदेश पूरे वाक्य हर थाने की दीवारों पर लिखा होना चाहिए इसी संदर्भ में आज मानवधिकार आयोग द्वारा जारी बोर्ड को महिला थाने में लगा दिया गया है।
बातचीत के दौरान मानव अधिकार मंडल अध्यक्ष कृपाशंकर योगी ने बताया कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का बोर्ड प्रत्येक थानों में होना चाहिए उन्होंने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय ने आदेश दिया है कि सभी पुलिस थानों में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का बोर्ड लगाया जाएगा। उस पर राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग की गाइडलाइन होंगी और उसका पालन समस्त थानों को करना होगा। कृपा शंकर योगी ने बताया कि थानों में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के बोर्ड नहीं लगने से आम जनता को अपने अधिकारों का ज्ञान नहीं हो पा रहा है। मंडलध्यक्ष कृपा शंकर योगी ने बताया कि सारे नियम कानून बोर्ड पर लिखे हो ऐसी व्यवस्था पुलिस को करनी चाहिए जानकारी के अभाव में लोगों को अपने अधिकारों की मूल जानकारी नहीं हो पाती है जिससे कि उनको इधर-उधर भटकना पड़ता है।
रफ़्तार इंडिया न्यूज़-महराजगंज-