नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9695646163 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें.
April 29, 2024

Raftaar India news

No.1 news portal of India

देश के किसानों पर-17 लाख करोड़ का कर्ज,केंद्र सरकार ने कहा-कर्ज़ माफी का कोई प्लान नहीं,देखें विभिन्न राज्यों कर्ज़ के आंकड़े-

1 min read

नई दिल्ली डेस्क समाचार-
रफ़्तार इंडिया न्यूज़-संजय गोयल-नही दिल्ली-P
स्टेटहेड रफ़्तार इंडिया न्यूज़-जर्न. गुरूचरण प्रजापति-

28 जुलाई 2021,
अपडेटेड 10:01 AM-
रफ़्तार इंडिया न्यूज़-डेस्क-दिल्ली-
भाजपा सरकार अभी किसानों के हित में कर्जमाफी को लेकर सरकार की कोई भी योजना नहीं है-
भारत के किसानों पर इस समय तक़रीबन 16.8 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है-



<img

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार देश के किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कई योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही है.
लेकिन किसानों के ऊपर बोझ बढ़ता चला जा रहा है-वहीं
कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भी कई मौकों पर कह चुके हैं कि सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए पूरे तन-मन-धन से काम कर रही है.
कृषि मंत्री ने किसानों की पक्ष लेते हुए कहा कि किसानों की बात हो और उनके कर्जमाफी का मुद्दा ना उठे ऐसा बहुत कम ही होता है.

अब किसान कर्ज़ माफ़ी मुद्दा संसद में उठा और सरकार से सवाल पूछा गया कि क्या केंद्र सरकार किसानों के कर्ज को माफ करने की योजना बना रही है ?
इस पर लिखित में जवाब देते हुए वित्त राज्यमंत्री भागवत किशनराव कराड(Minister of State for Finance Dr.Bhagwat Karad) ने संसद को बताया कि किसानों की कर्जमाफी को लेकर फिलहाल सरकार की कोई भी योजना नहीं है.
नाबार्ड के आंकड़ों के मुताबिक देश के किसानों पर इस समय 16.8 लाख करोड़ रुपये का कर्ज (Farmers Debt) है.
रफ्तार इंडिया न्यूज़-डेस्क-दिल्ली-
साथ ही सरकार ने संसद में किसानों के कर्ज से जुड़ा पूरा डाटा भी पेश किया जिसमें सभी राज्यों के किसानों पर कर्ज का लेखा-जोखा मौजूद है-
इस दस्तावेज के मुताबिक सबसे ज्यादा कर्ज में डूबे किसान वाले राज्यों में तमिलनाडु ग्राफ़ में सबसे ऊपर है.
तमिलनाडु के किसानों पर 1.89 लाख करोड़ का कर्ज है-

राज्यवार कर्जदार किसानों की संख्या और उन पर कर्ज करोड़ों में लेखा जोखा है-

आइए जानते हैं कि इन 5 राज्यों किसानों पर सबसे ज्यादा कर्ज किस राज्य का है-

1-तमिलनाडु-189623.56 करोड़ का कर्ज
2-आंध्र प्रदेश-169322.96 करोड़ का कर्ज
3-उत्तर प्रदेश-155743.87 करोड़ का कर्ज
4-महाराष्ट्र-153658.32 करोड़ का कर्ज
5-कर्नाटक-143365.63 करोड़ का कर्ज

इन 5 राज्यों में सबसे अधिक बैंक खातों पर कर्ज है-
1-तमिलनाडु-1,64,45,864 अकाउंट्स पर कर्ज
2-उत्तर प्रदेश-1,43,53,475 बैंक खातों पर कर्ज है-
3- आंध्र प्रदेश-1,20,08,351बैंक खातों पर कर्ज है-
4-कर्नाटक-1,08,99,165 बैंक खातों पर कर्ज है
5-महाराष्ट्र-1,04,93,252 बैंक खाते पर कर्ज है-

इन 5 प्रदेशों के किसानों पर सबसे कम कर्ज
1-दमन और दीव-40 करोड़ का कर्ज है-
2-लक्षद्वीप-60 करोड़ का कर्ज
3-सिक्किम-175 करोड़ का कर्ज है-
4-लद्दाख-275 करोड़ का कर्जहै-
5-मिजोरम-554 करोड़ का कर्ज है-

इन 5 राज्यों में सबसे कम अकाउंट्स पर कर्ज
1-दमन और दीव-1,857-अकाउंट्स पर कर्ज है-
2-लक्षद्वीप-17,873-अकाउंट्स पर कर्ज है-
3-सिक्किम- 21,208 अकाउंट्स पर कर्ज है-
4-लद्दाख-25,781-अकाउंट्स पर कर्ज है-
5-दिल्ली-32,902-अकाउंट्स पर कर्ज है-

हाल ही में पंजाब सरकार ने किसानों के 590 करोड़ रुपये के कर्ज को माफ करने का ऐलान किया गया है-
ये कर्जमाफी मजदूरों और भूमिहीन कृषक समुदाय के लिए कृषि कर्ज माफी योजना के तहत करने की घोषणा की गई है.
आप को बता दें कि पंजाब में इस योजना के तहत अब तक 5.64 लाख किसानों का 4,624 करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया जा चुका है-
इसके अलावा कई अन्य राज्यों ने भी किसानों के कर्ज को माफ करने की बात कही है-
रफ़्तार इंडिया न्यूज-डेस्क दिल्ली-
रफ़्तार इंडिया न्यूज़-डेस्क-दिल्ली-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2021 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:+91 8920664806