नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9695646163 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें.
April 28, 2024

Raftaar India news

No.1 news portal of India

केंद्रीय मंत्री सुशासन सप्ताह का किया ऑनलाइन उद्घाटन-

1 min read

रफ़्तार इंडिया न्यूज़-गोरखपुर-
रिपोर्ट-रफ़्तार इंडिया न्यूज़-
अमन जायसवाल-गोरखपुर-

केंद्रीय मंत्री सुशासन सप्ताह का किए ऑनलाइन उद्घाटन-

गोरखपुर से एडीएम प्रशासन ऑन लाइन जुड़कर समस्याओं का कराया निदान-

गोरखपुर। केंद्रीय मंत्री ऑनलाइन सुशासन सप्ताह का उद्घाटन किया 19 से 25 दिसंबर तक चलने वाले सुशासन सप्ताह के दौरान देश के सभी संबंधित अधिकारी ऑनलाइन जुड़ कर सुशासन सप्ताह के उद्घाटन के दौरान 81 लाख आवेदकों के समस्याओं का निदान किया गया गोरखपुर से एडीएम प्रशासन पुरुषोत्तम दास गुप्ता ऑनलाइन जुड़कर केंद्रीय मंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों का अनुपालन करते हुए गोरखपुर में पीड़ितों की समस्याओं का निदान किया गया। आज सोमवार को केन्‍द्रीय मंत्री डॉ जितेन्‍द्र सिंह सुशासन सप्‍ताह 2022 के अंतर्गत प्रशासन गांव की ओर अभियान का उद्घाटन किए।केन्‍द्रीय कार्मिक,लोक शिकायत और पेंशन मंत्री डॉ जितेन्‍द्र सिंह नई दिल्ली से देश के सभी जनपदों के संबंधित अधिकारियों को सुशासन सप्‍ताह 2022 के अंतर्गत प्रशासन गांव की ओर अभियान का उद्घाटन किया। इस अवसर पर डॉक्‍टर सिहं सुशासन सप्‍ताह की वेबसाइट-www.pgportal.gov.in का शुभारंभ भी किया। पांच दिन के इस अभियान में देश भर के जिला कलेक्टरों द्वारा चिन्हित तीन हजार से अधिक नई सेवाओं को ऑनलाइन किया जाएगा।

लोक शिकायतों के निवारण और लोगों को सेवाएं प्रदान करने की प्रक्रिया में सुधार के लिए देश के सभी राज्‍यों, केंद्र शासित प्रदेशों और जिलों में यह अभियान चलाया जाएगा। इसमें सात सौ से अधिक जिलाधिकारी भाग लेंगे और अधिकारी तहसील और पंचायत समितियों के मुख्‍यालयों का दौरा करेंगे।

सुशासन सप्ताह 2022 के तैयारी के दौरान 10 से 18 दिसम्‍बर तक जिला अधिकारियों ने राज्य शिकायत वेबसाइट पर निवारण के लिए उन्‍नीस लाख से अधिक लोक शिकायतों की पहचान की है जिनका समाधान किया गया। साथ ही सेवा प्रदान करने के लिए 81 लाख से अधिक आवेदनों की भी पहचान की है उसका भी निस्तारण किया गया।
19 से 25 दिसम्‍बर तक चलने वाले सुशासन सप्ताह के दौरान लोक शिकायतों के निवारण से जुड़ी सफलता की 43 कहानियां भी साझा की जाएंगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सभी जिलों और तहसीलों में सुशासन सप्ताह की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि यह विशेष रूप से प्रसन्‍नता की बात है कि इस वर्ष भी,प्रशासन गांव की ओर अभियान सुशासन सप्ताह का हिस्सा बना हुआ है।
रफ़्तार इंडिया न्यूज-गोरखपुर-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2021 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:+91 8920664806