भारतरत्न अटल बिहारी बाजपेई जी की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन-
1 min read
रफ़्तार इंडिया न्यूज़-गोरखपुर-पीपीगंज-
रिपोर्ट-राममणि चौरसिया-
भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई जी की जयंती पर एक कार्यक्रम का आयोजन-
रिपोर्टर-राममणी चौरसिया
गोरखपुर जनपद के पीपीगंज आभूराम तुर्कवलिया में शनिवार को पं० ठाकुर प्रसाद त्रिपाठी किसान बी०टी०सी० /डी०एल०एड० कालेज आभूराम तुर्कवलिया गोरखपुर में अटल बिहारी बाजपेई की जयंती की पूर्व संध्या पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के प्रबंधक ई० अखिलेश्वर नाथ त्रिपाठी त्रिपाठी ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेई अद्भुत राजनैतिक प्रतिभा के धनी,राष्ट्र सेवक,भारत रत्न से सम्मानित देश के पूर्व प्रधानमंत्री हम भारतीयों के मार्गदर्शक रहे उनका जीवन भारत के प्रति नि:स्वार्थ,समर्पण और समाज की सेवा के लिए सदैव समर्पित रहा।
सस्थान के प्राचार्य कृष्ण मुरारी पाठक ने आये हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी एक युग पुरूष के रूप में रहें वे कहते थे कि-
बाधाएं आती है आए,
घिरे प्रलय की घोर घटाएँ।
पॉव के नीचे अंगारे,
सिर पर बरसे यदि ज्वालाएं।
निज हाथों में हँसते-हँसते,
आग लगाकर जलना होगा।
कदम मिलाकर चलना होगा।भारत के विकास में उनका अनुपम योगदान रहा देश सदैव उनका ऋणी रहेगा।
इस अवसर पर संस्थान के डायरेक्टर ई० प्रशान्त द्विवेदी ने अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में संस्थान के उप प्राचार्य धर्मेन्द्र चौहान,वन्दना पाण्डेय,प्रवक्ता ओंकार नाथ त्रिपाठी, अरविन्द मौर्या, राजेन्द्र सिंह एवं कर्मचारी हरिकेश यादव,गोमती प्रशिक्षु उपस्थित रहे।
रफ़्तार इंडिया न्यूज/गोरखपुर-