भाजपा पार्टी महराजगंज की जिला कार्य समिति की बैठक जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास की अध्यक्षता में संपन्न-
1 min read
रफ़्तार इंडिया न्यूज़-महराजगंज-
रिपोर्ट-जर्न.गुरूचरण प्रजापति-महराजगंज-
महराजगंज 5 फरवरी-23
भारतीय जनता पार्टी महाराजगंज की जिला कार्य समिति की बैठक जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
संचालन जिला महामंत्री प्रदीप सिंह ने किया। बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष विधान परिषद् सदस्य डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय एवम् डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा संत रविदास जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर,वंदे मातरम् गान के साथ किया गया। बड़ी माला पहनाकर कर क्षेत्रीय अध्यक्ष विधान परिषद् सदस्य डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह जी का स्वागत किया गया। अंगवस्त्र भेंट कर और माला पहनाकर नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने सम्मानित किया।
क्षेत्रीय अध्यक्ष विधान परिषद् सदस्य डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह ने कार्यसमिति की बैठक में प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता के लिए पहले राष्ट्र है,इसके बाद पार्टी आती है। पार्टी का निष्ठावान कार्यकर्ता न तो थकता है और न ही रुकता है। इन्हीं के बल पर भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है।उन्होंने आगे कहा कि कहा कि जनसंघ के अध्यक्ष रहे श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कश्मीर को भारत के अभिन्न अंग बनाने के लिए बलिदान दिया था। केंद्र में सरकार बनने के बाद धारा 370 को हटाने का काम किया। राम जन्मभूमि के संबंध में सैकड़ों वर्ष से चल रहे विवाद को भी समाप्त किया।
सभी घर को बिजली,सबको आवास,शौचालय,बैंक में खाता,आयुष्मान योजना,किसान सम्मान निधि,निःषुल्क गैस चूल्हा,सुकन्या योजना आदि को संचालित किया गया। निश्शुल्क खाद्यान्न वितरण का अभियान चल रहा है।उन्होंने कहा कि गोरखपुर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि जनसंघ से लेकर भाजपा में कितने पीढि़यों की तपस्या के बाद आज यह दिन देखने को मिला रहा है। हम केवल सत्ता प्राप्ति के लिए राजनीति नहीं करते बल्कि हमारे लिए राष्ट्र सर्वोपरि है।इसके पूर्व जिला अध्यक्ष परदेसी रविदास ने प्रस्तावना रखते हुए कहा कि प्रदेश एवम क्षेत्रीय नेतृत्व का आभारी हूं जिनके आशीर्वाद से जिले का नेतृत्व करने का अवसर मिला है।जिलाध्यक्ष ने विगत दिनों पार्टी द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम सब मिल कर पार्टी द्वारा दिए गए कार्य को निष्ठा से करते हुए कुशलता पूर्वक अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे।
द्वितीय सत्र में जिला महामंत्री संजय वर्मा ने राजनेतिक प्रस्ताव रखा,जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पटेल ने तृतीय सत्र में लोकसभा प्रवास पर,सहकारिता एवम् सहकारिता के महत्व पर जिला महामंत्री प्रदीप सिंह,आर्थिक प्रस्ताव पूर्व जिला महामंत्री ब्रजेंद नाथ त्रिपाठी,डाटा प्रबंध पर राजीव द्विवेदी, समर्पण दिवस और संगठन का आगामी विषय पर निवर्तमान जिला महामंत्री ओम प्रकाश पटेल ने प्रस्तुत किया। पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह,नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी,पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह,पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह,प्रदेश कार्य समिति सदस्य पूर्व जिला अध्यक्ष जनार्दन गुप्ता,पूर्व जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी,नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल,नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जायसवाल,प्रमुख प्रतिनिधि राम हरख गुप्ता,प्रमुख प्रतिनिधि ओम प्रकाश जायसवाल,प्रमुख नौतनवा राकेश मधेशिया,पनियरा प्रमुख वेद प्रकाश शुक्ला ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पटेल,संजय पांडेय,प्रभाकर द्विवेदी,जिला महामंत्री संजय वर्मा,प्रदीप सिंह,जिला मंत्री बैजनाथ पटेल,सरोज पांडे,बच्चू लाल चौरसिया,गौतम तिवारी,मधुर सिंह,जिला कोषाध्यक्ष ठाकुर रौनियार,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमित्रा भारती,भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश वर्मा,भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष भीम प्रसाद,अल्प संख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष राही मासूम रज़ा,भाजयुमो जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर उमेश जायसवाल,राजेश यादव,डब्बू सिंह, गुलाब चौरसिया,दिलीप शर्मा,चंदू सिंह,बृजेंद्र श्रीवास्तव,बाबुनंदन शर्मा,पूर्व जिला उपाध्यक्ष अंगद गुप्ता,आशीष मिश्रा,भीष्म तिवारी, उमेश गुप्ता,भोला मल्ल,सूर्यनाथ शर्मा,अरविंद मौर्य के अलावा बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रफ़्तार इंडिया न्यूज-महराजगंज-